मेरठ
UP में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। दिल्ली एयरपोर्ट से परिवार के तीन सदस्य को छोड़कर ब्रेजा में सवार होकर परिवार के सदस्य लौट रहे थे। एक्सप्रेस-वे पर परतापुर टोल के पास खड़े ट्रक में ब्रेजा कार टकरा गई। ब्रेजा में सवार चार महिला समेत पांच की मौके पर मौत हो गई। कार में सवार सात माह का बच्चा बच गया है।
नींद की झपकी ने ले ली जान
सभी बिजनौर और नजीबाबाद के रहने वाले थे। बिजनौर के मोहल्ला मिर्दगान रहने वाले जहीर खान दुबई में फर्नीचर का काम करते हैं। कोरोना में लाकडाउन की वजह से घर आए थे। सोमवार को उनकी दुबई के लिए फ्लाइट थी। जहीर और उनका बेटे समेत तीन लोगों को छोड़ने के लिए परिवार के सदस्य ब्रेजा और स्विफ्ट में सवार होकर एयरपोर्ट गए थे। वहां से लौटते समय एक्सप्रेस-वे पर परतापुर टोल के पास ब्रेजा के चालक ताजिम निवासी मालिवाला बिजनौर को नींद की झपकी आ गई, जिससे टोल के पास साइड में खड़े ट्रक में पीछे से ब्रेजा टकरा गई। हादसे को देखकर लग रहा है कि ब्रेजा की स्पीड सौ से ज्यादा होगी।
बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा से करीब 100 मीटर पहले ही सड़क पर खड़े ट्रक में कार घुस गई। जिससे तेज धमाके की आवाज आसपास सुनाई दी। टोलकर्मी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
कार को काटकर निकाले शव
पुलिस ने लोगों की मदद से मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को कार की खिड़की काटकर निकाला। तब तक कार सवार पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। मरने वालों में एक पुरुष तीन महिलाएं और एक 11 साल की बच्ची है। वहीं, नाजिम का 6 माह के बेटे उमेर की सांस चल रही थी। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।
हादसे में मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक दीनू पुत्र बालकिशन निवासी उदयपुर, जिला ललितपुर यूपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि ट्रक खराब हालत में हाईवे पर खड़ा हुआ था। कार की गति हाईवे के मानको पर थी। सड़क पर खड़े ट्रक का ताजिम को अंदाजा नहीं लग सका और कार ट्रक में पीछे से टकरा गई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इनकी हुई मौत
- ताजिम (30) पुत्र अरमास निवासी मोहल्ला मालिवाला, बिजनौर
- अरमास (28) पत्नी ताजीम निवासी मोहल्ला मालिवाला, बिजनौर।
- जुबैरिया(16) पुत्री जमील, निवासी फाजलपुर, नजीबाबाद, बिजनौर।
- नफीसा खातून (60) पत्नी शाहिद, निवासी मो. कस्बान, बिजनौर।
- फाजिला (11) पुत्री जाहिद, मोहल्ल मिरदागान, कोतवाली बिजनौर ।
बच गया सात माह का बच्चा
अरमास की गोद में सात माह का उसका बेटा उमेर था। उमेर की हादसे के दौरान जान बच गई है। हादसे को देखकर तत्काल ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े। तब तक पीछे से स्विफ्ट में सवार होकर जहीर की पत्नी गुलशन और परिवार के अन्य सदस्य आ रहे थे। हादसे को देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। उसके बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मौके पर ही सभी पांच लोग मर चुके थे। पुलिस की मदद से सात माह के बच्चे को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- NEET लीक केस पर PM मोदी का ‘मास्टरस्ट्रोक’, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनी हाई-पावर टास्क फोर्स, इसरो-आईबी के दिग्गज संभालेंगे कमान
- CBI के शिकंजे में रेलवे का बड़ा अफसर | वंदे भारत में होनी थी रिश्वत की डिलीवरी, खुला करोड़ों के बिलों का खेल
- बैंक में घुसीं पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी, बहस के बाद मैनेजर को जड़ा थप्पड़, वीडियो देख पुलिस भी हैरान
- धरती को बचाने का संकल्प | कोटा में बरगद-पीपल से लेकर जामुन तक लगाए गए छायादार और फलदार पौधे
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: क्या मोदी सरकार ने पहले ही ध्वस्त कर दी विपक्ष की पूरी बिसात? जानें पूरी कहानी
- सिर्फ एक कॉल बचा सकती है बच्चे की जिंदगी, जयपुर में 1098 हेल्पलाइन को लेकर जागरूकता अभियान
- NEET विवाद: 3 दौर की महावार्ता के बाद जंतर-मंतर खाली, CJP ने वापस लिया आंदोलन, जानें क्या मिला भरोसा
- केवलादेव में ‘वेटलैंड की चीख’: क्या सूख जाएगा परिंदों का यह विश्व धरोहर स्वर्ग?
- बड़ा उलटफेर: NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी , बताई ये वजह
- ₹2.20 करोड़ का प्लॉट बना करोड़ों की ठगी का जाल | PNB मैनेजर दंपती बोले- पैसे लिए, रजिस्ट्री नहीं की, अब 1 करोड़ और मांग रहे
