दौसा के माननीय पार्षदगण! अब तो जाग जाइए!! आपको जगाने के लिए 55 पुतले फूंक चुके हैं लोग

दौसा 

इन दिनों राजस्थान के दौसा जिले में एक दिलचस्प आंदोलन चल रहा है, वह भी सफाई व्यवस्था को ले कर। करीब दो महीने से शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। 6 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा है। इसे लेकर लोगों में असंतोष बढ़ रहा है, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही।

अपने इसी असंतोष को प्रकट करने के लिए लोगों ने सोमवार को अनूठा तरीका अपनाया। लोग मानते हैं कि दौसा नगर परिषद के 55 पार्षद पानी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। इसलिए दो महीने से शहर की सफाई व्यवस्था का निराकरण नहीं हो पाया है। इसी चीज का अहसास दिलाने के लिए लोगों ने शहर के सभी 55 पार्षदों को इंगित करते हुए इतने ही पुतले बनाए और उनका दहन किया। राजस्थान में ऐसा विरोध प्रदर्शन पहले कभी देखने को नहीं मिला।

सोमवार को आंदोलनकारी 55 पुतलों को लेकर नगर परिषद के द्वार पर जमा हुए और जमकर  प्रदर्शन किया। आंदोलनकारी दौसा शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और सफाईकर्मियों के बकाया भुगतान की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सफाई कर्मियों का बकाया भुगतान नहीं करने के कारण पिछले करीब 2 महीने से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं  हो रही।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दौसा रसोई के संचालक मनोज राघव का कहना है जिन पार्षदों को जनता ने शहर की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए चुना था वो पार्षद जीत के बाद अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे। ऐसे में सभी पार्षदों का पुतला फूंककर उन्हें जगाने का काम किया जा रहा है।

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?