नई हवा ब्यूरो | मथुरा
आने वाले कुछ समय में ही भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में वृन्दावन के पास ग्राम सुनरख की 130 हेक्टेयर भूमि पर सौभरि वन (नगर वन) विकसित किया जाएगा। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय प्रजातियों के 76,875 पौधों का वृक्षारोपण किया जाएगा। पौधों के रखरखाव के लिए चयनित स्थल पर प्रजाति वार ब्लॉकों की कांटेदार तारों से बाड़बंदी की जाएगी। इसके अलावा चयनित स्थल पर खम्भों पर कांटेदार तार से घेराबंदी करके 4 वाच टावर भी बनाए जाएंगे। जिनका काम मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण कराएगा।
मथुरा-वृन्दावन के पास विकसित होने वाला यह सौभरि वन प्रदेश का सबसे बड़ा पार्क होगा । सौभरि वन वृन्दावन-मथुरा की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का काम स्थानीय जिला प्रशासन, उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद, मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण और वन विभाग द्वारा सामूहिक रूप से किया जाएगा। अभी इस पार्क के लिए जगह को चिन्हित किया गया है। उस पर अवैध कब्जे भी बने हुए हैं। सबसे पहले इन अवैध कब्जों को हटाया जाएगा।
दो साल पहले बना था प्लान
सौभरि वन के विकास का प्लान दो साल पहले बनाया गया था, लेकिन बजट अभाव में यह क्रियान्वित न हो सका। यह अब तक का प्रदेश में सबसे बड़ा वन होगा। वृन्दावन और मथुरा के विकास के लिए बनाई गई इस परियोजना का पर्यावरणीय, पौराणिक और धार्मिक महत्व भी है। सौभरि वन (नगर वन) परियोजना से ईको रेस्टोरेशन, वन्य जीव प्राकृतवास और स्थानीय पर्यावरण स्थल का विकास होगा। भविष्य में इसी वन में बंदरों के रखने की व्यवस्था की जाएगी।
प्रतिक्रिया, सुझाव और अपने इलाके की खबरें देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
सौभरि ऋषि की है तपोस्थली
चयनित परियोजना स्थल के एक ओर कोसी ड्रेन और दूसरी ओर यमुना नदी है। बीच का यह स्थल भगवान श्रीकृष्ण की कालीयदह दमन लीला और सौभरि ऋषि की तपोस्थली है। इस कारण चयनित क्षेत्र पौराणिक, धार्मिक और ऐतिहासिक रूप में काफी अहम है। सुनरख में आज भी सौभरि ऋषि का आश्रम है। विष्णु पुराण, देवी भागवत पुराण एवं श्रीमद् भागवत पुराण के नवे स्कन्द के छठे अध्याय में सौभरि ऋषि के विषय में वर्णन भी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पिता को कुल्हाड़ी से काटा, एक दिन घर में छिपाई लाश; गांव ले जाने के लिए टैक्सी बुलाई तो खुल गया राज | बदबू आई तो ड्राइवर ने पुलिस को किया फोन
- अजमेर BJP में चुनाव से पहले ‘बगावत’, दो बार के मेयर ने छोड़ी पार्टी, देवनानी को खुली चुनौती | बोले- झुकने से बेहतर कोई भी कीमत चुकाना
- दोनों बैंक अफसर थे, रिश्ते में आई दरार तो पति ने रच दिया खूनी खेल | पत्नी की गोली मारकर हत्या, बहन को मारा और फिर खुद भी दे दी जान
- भारत के वैज्ञानिकों ने खोजी कैंसर की ‘स्मार्ट’ दवा, बीमारी की कोशिका में पहुंचते ही करेगी वार | ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर पर दिखा दमदार असर, स्वस्थ कोशिकाओं को बचाने की उम्मीद
- Bharatpur News: CHC में 1000 की घूस का खेल खत्म, नर्सिंग ऑफिसर ट्रैप | ऑनलाइन अटेंडेंस की बाधा हटाने के बदले मांगी थी रिश्वत
- भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत | टक्कर के बाद चालक फरार, CCTV से तलाश में जुटी पुलिस
- गेहूं से भरे ट्रैक्टर रोकता, बिल मांगता और फिर करता वसूली… मंडी कर्मचारी 24 हजार लेते ट्रैप
- पिछवाई कला की बारीकियों से रूबरू हुए फूड साइंस के विद्यार्थी, गैलरी में समझी पारंपरिक चित्रकला
- निकाय चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, RAS अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
- Judgment: बेटा-बहू घर में रहेंगे या नहीं, फैसला बुजुर्ग का? सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया अधिकार
