अहमदाबाद
गुजरात के अहमदाबाद शहर में ड्रेनेज लाइन की सफाई के दौरान गुरूवार को बड़ा हादसा हो गया। तीन मजदूर ड्रेनेज लाइन की सफाई के लिए गटर में उतरे और इसी दौरान तीनों अंदर फंस गए और दम घुटने से तीनों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम ने तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन, तब तक तीनों दम तोड़ चुके थे।
घटना अहमदाबाद शहर के बोपल इलाके की है। ड्रेनेज लाइन की साफ-सफाई करवाई जा रही थी। इसके लिए पहले भरत नाम के मजदूर को गटर में उतरा गया, लेकिन वह पाइप लाइन में फंस गया। इस पर दो मजदूर राजूभाई और संदीपभाई भी उतरे, लेकिन तीनों बाहर नहीं आ सके। इस पर चीख-पुकार मच गई। तुरंत फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
ठेकेदार गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने योगी कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार हिम्मतभाई को गिरफ्तार कर लिया है। ठेकेदार ने मजदूरों को किसी भी तरह के सुरक्षा साधन उपलब्ध नहीं करवाए थे। गटर में उतरे मजदूर रस्सी तक से नहीं बंधे हुए थे।
प्रतिक्रिया, सुझाव और अपने इलाके की खबरें देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- बड़ा उलटफेर: NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी , बताई ये वजह
- ₹2.20 करोड़ का प्लॉट बना करोड़ों की ठगी का जाल | PNB मैनेजर दंपती बोले- पैसे लिए, रजिस्ट्री नहीं की, अब 1 करोड़ और मांग रहे
- NTA में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 47 अधिकारी एक झटके में बर्खास्त, कई पर FIR की तैयारी; NEET विवाद के बाद पूरे सिस्टम का ‘ऑपरेशन’
- ‘सड़कें टूटी, लाइटें बंद… आखिर शहर चलेगा कैसे?’ | भरतपुर व्यापार महासंघ ने नगर निगम को दिखाया शहर का आईना, आवारा पशुओं से लेकर वैकल्पिक रास्तों तक उठाए बड़े सवाल
- Bharatpur: चलती ट्रेन में शुरू हुआ झगड़ा, स्टेशन पर बिछ गई लाश | सीट के विवाद में पत्थर से सिर कुचलकर यात्री की हत्या
- रेलवे के बड़े अफसर पर CBI का शिकंजा | 1.70 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए वरिष्ठ DMM, अब टेंडर नेटवर्क भी जांच के घेरे में
- इंद्रजाल …
- एमपीयूएटी को मिला नया रिसर्च कप्तान, प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार महला ने संभाली कमान
- आपदा आई तो घबराएं नहीं, ऐसे बचाएं अपनी और दूसरों की जान | NDRF ने स्कूल में छात्रों को दिए आपदा प्रबंधन के गुर
