जयपुर
NEET: 2021 की परीक्षा देने वाले देशभर के 16 लाख विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। नीट की रविवार को परीक्षा हुई थी। दरअसल जयपुर में इस परीक्षा का आउट हो गया था। इसका 35 लाख में सौदा हुआ था। पुलिस ने सोमवार को इसका खुलासा करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
भांकरोटा के इंजीनियरिंग कॉलेज से हुआ था पेपर लीक
पुलिस के मुताबिक भांकरोटा स्थित राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (Rajasthan Institute of Engineering and Technology) में पेपर लीक हुआ था। पुलिस ने इस मामले में कॉलेज प्रशासक मुकेश कुमार सामोता, राम सिंह, धनेश्वरी यादव, सुनील कुमार, नवरत्न स्वामी, अनिल कुमार, संदीप और पंकज को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई में खुलासा हुआ है कि कॉलेज के प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने पेपर लीक करवाई थी। परीक्षार्थियों को नकल करवाने की एवज में 35 लाख रुपए वसूले गए थे। सोमवार शाम को सीकर से सुनील रणवा और दिनेश बेनीवाल को भी जयपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
पेपर खुलते ही 7 मिनट में सीकर पहुंचा
पुलिस केअनुसार पेपर खुलते ही सात मिनट में सीकर पहुंच गया और सीकर में बैठे विशेषज्ञों ने डेढ़ घंटे में प्रश्न पत्र में शामिल किए गए प्रश्नों के उत्तर हल कर विद्यार्थियों तक पहुंचा दिए। भांकरोटा के राजस्थान इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर से पेपर की फोटो लेकर सीकर भेजने वाले मोबाइल, हल किए गए प्रश्नपत्र के उत्तर की हार्डकॉपी और दस लाख रुपए नकद जब्त किए गए हैं। कोर्ट ने 7 आरोपियों को 20 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। एक छात्रा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
इस तरह हुआ पेपर लीक
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से एक नवरत्न स्वामी बानसूर में डिफेंस एकेडमी के नाम से कोचिंग संस्थान चलाता है। इसने सबसे पहले ई मित्र संचालक अनिल यादव से संपर्क किया। जिसके जरिए छात्रा धनेश्वरी के परिजनों से संपर्क हुआ। जिसके जरिए दलाल सुनील कुमार यादव से 35 लाख रुपए में सौदा हुआ। परीक्षा केेद्र के भीतर वीक्षक रामसिंह ने कॉलेज प्रशासक मुकेश सामोता ने पेपर की मोबाइल के जरिए फोटो खींची। इसको सबसे पहले पंकज यादव को चित्रकूट भेजा गया। जहां से सीकर भेजा गया और वहां पर पेपर साल्व करने के बाद करीब चार बजे जयपुर वापस छात्रों तक पहुंचाया गया। पुलिस को फिलहाल एक छात्रा को ट्रेस कर पाई है। अन्य के संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
174 प्रश्न किए हल
पुलिस ने बताया कि कुल 180 प्रश्नों को हल किया जाना था। सीकर में विशेषज्ञों ने 174 सवाल हल कर जयपुर भेज दिए। कॉलेज में हल की गई आंसर की का प्रिंट निकाला और छात्रा को दिया गया। उसने कुल 172 प्रश्न इनमें से भरे।
इस तरह हुआ खुलासा
पहली टीम ने अतिरिक्त उपायुक्त रामसिंह के नेतृत्व में एक टीम ने पूरे अभियान को अंजाम दिया। दूसरी टीम ने सहायक पुलिस आयुक्त वैशाली नगर रामसिंह और थानाधिकारी भांकरोटा मुकेश चौधरी ने परीक्षा केंद्र पर जांच शुरू की। यहां पर 42 कमरों में हो रही परीक्षा में जांच करते हुए कमरा नंबर 35 में पहुंचे और वीक्षक रामसिंह, छात्रा धनेश्वरी से पूछताछ करते हुए मोबाइल जब्त किया।
इस टीम ने बाहर से दलाल सहित तीन लोगों को पकड़ा। तीसरीे टीम ने चित्रकूट थानाधिकारी पन्नालाल जांगिड ने स्वास्तिक अपार्टमेंट में प्रश्नपत्र हल करने के के बाद परीक्षा केंद्र तक आंसर की पहुंचाने वाली टीम पर निगरानी रखी।
टीम ने पंकज यादव, संदीप कुमार को हिरासत में लिया। चौथी टीम ने डीएसटी पश्चिम के प्रभारी नरेंद्र कुमार खींचड ने कावेरी पथ लमानसरोवार के बीच दलालों पर निगरानी रखी। टीम ने मानसरोवर से नवरत्न स्वामी, अनिल यादव का पीछा किया। परीक्षा केंद्र से बाहर गिरफ्तारी में सहयोग दिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: 5% तक हो सकती है सालाना वेतनवृद्धि | सातवें राज्य वेतन आयोग का दायरा तय, केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर वेतन से लेकर पेंशन-भत्तों तक हो सकता है बदलाव
- एग्रीविजन-2026 में कृषि के भविष्य पर मंथन, युवाओं को उद्यमिता का मंत्र| उदयपुर सम्मेलन में 624 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
- रुदावल में हनुमान मंदिर तक सड़क चौड़ी करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र | श्रद्धालु परेशान
- भरतपुर में 16 अगस्त को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, माहेश्वरी मंडल समिति का आयोजन
- PNB में लोन के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी | 35 लाख का लोन मंजूर, दो चेक से रकम निकली; शाखा प्रबंधक समेत 4 पर केस
- लोक अभियोजकों को भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात, फीस में बढ़ोतरी का ऐलान | रिटेनरशिप, एपीयरेंस, ड्राफ्टिंग और ओपिनियन फीस बढ़ेगी; 80 नए न्यायालयों के साथ विधि अधिकारियों के पद भी बढ़ाए
- खेती से स्टार्टअप तक… युवाओं के लिए कृषि में खुल रहे नए रास्ते | ‘एग्रीविजन-2026’ में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने AI, ड्रोन और रोबोटिक्स को बताया खेती का भविष्य
