जयपुर
राजस्थान के विद्यार्थियों की विभिन्न मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे छात्र नेता रविन्द्र सिंह भाटी के नेतृत्व में सैकड़ों विद्यार्थियों ने सोमवार को जयपुर में जमकर प्रदर्शन किया। छात्र विधान सभा का घेराव करने निकले थे लेकिन उनको पुलिस ने 22 गोदाम सर्किल पर ही रोक दिया।
छात्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान शहीद स्मारक पर सभा को संबोधित करते हुए छात्र नेताओं ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
एबीवीपी के छात्र नेता रविंद्र सिंह भाटी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की थी, लेकिन अब सत्ता में आने के तीन साल बाद भी इस घोषणा को अमलीजामा नहीं पहनाया गया है। इससे राजस्थान का बेरोजगार युवा अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है।
रवींद्र सिंह भाटी ने कहा कि राजस्थान में 15 लाख से ज्यादा बेरोजगार पंजीकृत है। जिसमें 12 लाख 24 हजार पोस्ट ग्रेजुएट हैं । लेकिन इनमें से सिर्फ 1 लाख 60 हजार बेरोजगारों को ही बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है। छात्र नेता ने कहा कि राजस्थान सरकार ने बेरोजगारों को भत्ता देने में भी कई राइडर्स लगा रखे हैं। जिन्हें जल्द ही समाप्त किया जाना चाहिए। ताकि प्रदेशभर के बेरोजगारों को राहत मिल सके।
हरियाणा की तर्ज पर मिले राजस्थान के युवाओं को आरक्षण
रवींद्र ने कहा कि राजस्थान में भी हरियाणा की तर्ज पर नौकरियों में राजस्थान के युवाओं को 75 % आरक्षण दिया जाना चाहिए। ताकि राजस्थान के युवाओं को समय रहते रोजगार मिल सके। रवींद्र ने कहा कि पिछले कुछ वक्त से बाहरी राज्यों के युवा राजस्थान में आकर नौकरी कर रहे हैं। जिससे यहां के युवाओं को नौकरी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में सरकार को राजस्थान के युवाओं के लिए नौकरियों में आरक्षण कानून लागू करना चाहिए। इसके साथ ही सरकारी नौकरियों में जनरल कास्ट के 50% कोटे में भी अब बाहरी राज्यों के युवा भर्ती हो रहे हैं। जिस पर रोक लगनी चाहिए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- मानसरोवर में बच्चों की मुस्कान के बीच हुई एक जरूरी पहल | बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षा तक दी गई जानकारी
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक, अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक | विवादित प्रश्नों पर RPSC और उच्च शिक्षा सचिव से जवाब तलब
- PNB की चेस्ट में ही छिपा था 17.29 करोड़ का खेल, मैनेजर गिरफ्तार, अब खुलेगा नकली नोटों का वो राज जो हिला देगा पूरा नेटवर्क | NIA ने कसी नकेल
- राजस्थान में प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलना हुआ आसान; सरकार ने हटाई जमीन की शर्त, अब सिर्फ इतना कारपेट एरिया जरूरी
- पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने दो बड़े फैसलों पर लिया यू-टर्न; DA की लड़ाई अभी बाकी | ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਖਤਮ, ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਦੋ ਵੱਡੇ ਫੈਸਲਿਆਂ ‘ਤੇ ਲਿਆ ਯੂ-ਟਰਨ; ਡੀਏ ਦੀ ਲੜਾਈ ਅਜੇ ਵੀ ਲੰਬਿਤ
- राजस्थान में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज; अगले दौर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट | जारी हुआ यलो अलर्ट
- ‘डरपोक जज कहलाना मंजूर नहीं, मरना पसंद करूंगा’, माफिया के दबाव के बीच जज ने सुनाई नदीम को फांसी
- मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण, महारानी श्री जया कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- उजड़ा हुआ घोंसला…
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
