चित्तौड़गढ़
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। इस कस्बे के एक तालाब में नहाने उतरे 6 बच्चों में से पांच की डूबने से मौत हो गई। रेस्क्यू के दौरान एक बच्चे को बचा लिया गया। एक साथ 5 शवों को देख पूरे इलाके में मातम पसर गया है। 4 बच्चे एक ही गांव के थे। हर कोई घटना को लेकर स्तब्ध है।
हादसा मंगलवाड़ गांव में डूंगला रोड़ स्थित तालाब में हुआ। रोज की भांति बच्चे नहाने के लिए तालाब पर गए थे। इस दौरान सभी छह बच्चे गहराई में चले गए और डूबने लगे। उनके चिल्लाने पर लोग दौड़ पड़े और मौके बच्चों को निकालने की कवायद में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद 4 बच्चों को निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बाद में एक बच्चे को निकाला गया जिसे अस्पताल भेजा। काफी प्रयासों के बाद एक और बच्चे को निकाल लिया गया लेकिन उसकी भी सांस टूट चुकी थी।
हादसे का शिकार होने वाले बच्चों में सुमित (12), भावेश (10), प्रिंस (8), चंद्रशेखर (12) और हर्ष (8) वर्ष शामिल है। हादसे की सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक आशीष कुमार, थानाधिकारी हरेंद्र सिंह सोढा और विधायक ललित ओस्तवाल मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश ज्यादा होने के बाद बहाव तेज हो गया था। इसलिए बुजुर्गों ने बच्चों को आगाह करते हुए तालाब की ओर जाने से मना किया था। शनिवार को इसी कारण बच्चे नहीं गए थे। रविवार को बच्चों ने बुजुर्गों की बात की अनदेखी की और तालाब में नहाने चले गए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
