दौसा जिले की सभी 11 पंचायत समितियों के चुनाव नतीजे आ गए हैं। इनमें कांग्रेस को केवल चार पंचायत समितियों में ही स्पष्ट बहुमत मिल पाया है जबकि भाजपा को कहीं भी बहुमत नहीं मिल पाया। 11 पंचायत समितियों की 225 पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव हुए थे।
कांग्रेस को रामगढ़ पचवारा, सिकराय, बांदीकुई व बैजूपाडा में स्पष्ट बहुमत मिला है, वहीं लालसोट, नांगल राजावतान, लवाण, दौसा, बसवा, सिकंदरा व महुवा में सबसे ज्यादा सीट जीतकर कांग्रेस बहुमत के नजदीक पहुंच गई है।
सिकराय पंचायत समिति कुल वार्ड – 21 कांग्रेस – 12 भाजपा- 5 निर्दलीय – 4
लवाण पंचायत समिति कुल वार्ड – 15 कांग्रेस – 7 भाजपा – 5 निर्दलीय – 3
सिकंदरा पंचायत समिति कुल वार्ड – 19 कांग्रेस – 8 भाजपा – 7 निर्दलीय – 4
बैजूपाडा पंचायत समिति कुल वार्ड – 17 भाजपा- 4 कांग्रेस- 9 निर्दलीय- 3 वार्ड 16 में मतदान का बहिष्कार
बांदीकुई पंचायत समिति कुल वार्ड – 19 भाजपा- 5 कांग्रेस – 10 बसपा – 1 निर्दलीय – 3
महुवा पंचायत समिति कुल वार्ड – 33 कांग्रेस – 14 भाजपा- 12 बसपा – 4 निर्दलीय – 3
बसवा पंचायत समिति कुल वार्ड – 15 कांग्रेस – 8 भाजपा- 5 बसपा – 2
दौसा पंचायत समिति कुल वार्ड – 25 कांग्रेस – 14 भाजपा- 5 निर्दलीय – 6
लालसोट पंचायत समिति कुल वार्ड – 27 कांग्रेस – 14 भाजपा- 11 निर्दलीय – 2
रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति कुल वार्ड – 17 कांग्रेस – 10 भाजपा- 5 निर्दलीय – 2
नांगल राजावतान पंचायत समिति कुल वार्ड – 17 कांग्रेस – 8 भाजपा- 3 निर्दलीय – 6