जयपुर
31 हजार पदों के लिए आयोजित होने वाली रीट(reet) अध्यापक पात्रता परीक्षा (teacher eligibility test) में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को आने जाने के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क सफर की सुविधा (Free travel facility in roadways buses) मिलेगी। यह परीक्षा 26 सितम्बर को होगी।
परीक्षा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को शिक्षा संकुल में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा (Education Minister Govind Singh Dotasara) की अध्यक्षता में आयोजित बैठकमें यह जानकारी दी गई। शिक्षामंत्री ने बताया कि रोडवेज अधिकारियों से बातचीत की जा चुकी है। ऐसे में अगले 2-3 दिनों में निशुल्क यात्रा के संबंध में आदेश जारी कर दिए जाएंगे। ताकि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को परेशान न होना पड़े।
महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों को जिले के नजदीक ही परीक्षा केंद्र
शिक्षामंत्री ने बताया कि महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों को जिले के नजदीक ही परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। करीब 4 हजार से ज्यादा परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा का आयोजन होगा, इसके लिए सरकारी और निजी स्कूल और कॉलेजों को केन्द्र बनाया गया है। अगले एक दो दिन में सभी जिला कलेक्टर्स को परीक्षा को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
25 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल
दो पारियों में होने वाली लेवल वन और टू की परीक्षा में तकरीबन 25 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। कोविड प्रोटोकॉल के साथ परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए 9 अधिकारियों की टीम का गठन किया गया है, जो परीक्षा संबंधी सभी जिम्मेदारियां संभालेंगे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
