कोटा
फर्जी लाइसेंस से कोटा सरस डेयरी में ठेका देने के एक मामले में कोटा की ACB देहात ने डेयरी के तत्कालीन एमडी और एक लेखाकार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गिरफ्तार करकोर्ट में पेश किया। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।
ACB ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के नाम डेयरी के तत्कालीन एमडी श्याम बाबू वर्मा (58) व लेखाकार अखिलेश सक्सेना (60) हैं। फरियादी ने साल 2014 में ACB कोटा में परिवाद पेश किया था। जांच के बाद 2018 में मामला दर्ज किया था।
ACB के अनुसार कोटा निवासी परिवादी सत्यनारायण शर्मा ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा में शिकायत दर्ज कराई थी कि कोटा डेयरी में दिसंबर 2014 में ग्रेजुएट एवं अन्य प्रोफेशनल श्रमिकों की पूर्ति का टेंडर मैसर्स चित्रांशु पूर्व सैनिक बहुउद्देशीय सहकारी समिति लिमिटेड को दिया गया था। ऐसे में मिलीभगत कर फर्जी लाइसेंस बना लिया और डेयरी के लेखाकार व एमडी से साठगांठ करके रिश्वत देकर डेढ़ करोड़ रुपए का ठेका प्राप्त कर लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेरणा शेखावत ने बताया कि कोटा सरस डेयरी में वर्ष 2014 में एमडी के तौर पर श्याम बाबू तैनात थे। उन्होंने चित्रांशु बहुउद्देशीय प्रमुख को फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए मैन पावर का ठेका दे दिया था जिसका टर्नओवर करीब 1 करोड़ रुपए था।
ACB की जांच में उस फर्म के नाम श्रम कल्याण विभाग जिला बूंदी द्वारा जारी लाइसेंस फर्जी पाया गया। इसी फर्जी लाइसेंस के आधार पर अखिलेश सक्सेना लेखाकार व श्याम बाबू वर्मा तत्कालीन प्रबंध संचालक ने अपने पद का दुरुपयोग एवं मिलीभगत करते हुए उस फर्म को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया।
गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों का काम फर्म के एक-एक डॉक्यूमेंट की जांच करना था। लेकिन आरोपियों ने फर्जी लाइसेंस को भी सही करार दिया। हालांकि फर्जी सर्टिफिकेट का खुलासा होने के बाद फर्म की ओर से झालावाड़ इंजीनियरिंग कॉलेज ठेके को निरस्त कर ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था, लेकिन कोटा सरस डेयरी में फर्म को ब्लैक लिस्ट नहीं किया गया और इसका कांट्रेक्ट भी बढ़ाते रहे।
दिसम्बर 2018 में मामला दर्ज किया गया। अभियोजन स्वीकृति मिलते ही ACB ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इससे पहले श्याम बाबू ने अग्रिम जमानत याचिका पेश की थी, जिसे कोर्ट ने जुलाई में ही खारिज कर दिया था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में रोटरी के नए पदाधिकारियों ने संभाली कमान, सेवा प्रकल्पों को विस्तार देने का संकल्प
- बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: 5% तक हो सकती है सालाना वेतनवृद्धि | सातवें राज्य वेतन आयोग का दायरा तय, केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर वेतन से लेकर पेंशन-भत्तों तक हो सकता है बदलाव
- एग्रीविजन-2026 में कृषि के भविष्य पर मंथन, युवाओं को उद्यमिता का मंत्र| उदयपुर सम्मेलन में 624 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
- रुदावल में हनुमान मंदिर तक सड़क चौड़ी करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र | श्रद्धालु परेशान
- भरतपुर में 16 अगस्त को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, माहेश्वरी मंडल समिति का आयोजन
- PNB में लोन के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी | 35 लाख का लोन मंजूर, दो चेक से रकम निकली; शाखा प्रबंधक समेत 4 पर केस
- लोक अभियोजकों को भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात, फीस में बढ़ोतरी का ऐलान | रिटेनरशिप, एपीयरेंस, ड्राफ्टिंग और ओपिनियन फीस बढ़ेगी; 80 नए न्यायालयों के साथ विधि अधिकारियों के पद भी बढ़ाए
