हर 10 लाख की आबादी पर 100 जजों की नियुक्ति हो, न्यायिक आयोग भी बने; संविधान दिवस पर देशभर से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन

राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन ने संविधान दिवस पर देशभर से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर हर 10 लाख की आबादी पर 100 न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कानून और न्यायिक आयोग के गठन की मांग की।

नई दिल्ली। देश में करोड़ों लोगों को समय पर, सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के लिए न्यायिक व्यवस्था में बड़े बदलाव की मांग उठी है। संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन ने देशव्यापी अभियान चलाकर राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किए। इनमें प्रत्येक 10 लाख की आबादी पर 100 न्यायाधीशों की नियुक्ति सुनिश्चित करने के लिए कानून बनाने और देश में न्यायिक आयोग के गठन की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के राष्ट्रीय संरक्षक बसवराज पाटिल और संयोजक एडवोकेट गिरिराज गुप्ता ने बताया कि संगठन ने इस कार्यक्रम की पूर्व में ही घोषणा की थी। इसी के तहत 26 नवंबर को देश के 20 से अधिक राज्यों में संभागीय और जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन भेजे गए। कुछ जिलों में तहसील स्तर पर भी यह अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर से लेकर असम, कर्नाटक, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में संगठन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन प्रेषित किए। आंदोलन का उद्देश्य देश की न्यायिक व्यवस्था में सुधार कर आमजन को शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है, ताकि न्याय व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास मजबूत बना रहे।

ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से अपेक्षा की गई है कि वह न्यायाधीशों की नियुक्ति के निर्धारित अनुपात और न्यायिक आयोग के गठन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समय रहते निर्णय ले। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आमजन को साथ लेकर देशव्यापी आंदोलन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

बड़ा धमाका: 26 नवंबर को एक साथ 4 आदेश जारी, लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी-पेंशन में चौंकाने वाला बदलाव, जानिए कब और कैसे मिलेगा पैसा

राजस्थान की सियासत में भूचाल: 37 में से 24 जिला प्रमुखों पर कांग्रेस का कब्जा, खुद CM के गढ़ में भी ढहा कमल; भजनलाल की लीडरशिप पर सवाल

जिला परिषद पर कब्जे की सियासत, कांग्रेस नेताओं के प्रतिष्ठानों पर पहुंचीं सरकारी टीमें, बयाना के रीको में दो दिन से डेरा

RJS भर्ती में देरी से हजारों युवाओं की बढ़ी धड़कनें, 31 मार्च की डेडलाइन से पहले विज्ञापन निकालने की चुनौती, हाईकोर्ट में फिर अटकी फाइल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *