जयपुर के माहेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव शिवोहम 18 नवंबर को आयोजित होगा। मुख्य शासन सचिव नवीन जैन मुख्य अतिथि होंगे।
जयपुर। माहेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल की छात्राओं की प्रतिभा, उपलब्धियों और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का अनूठा संगम 18 नवंबर को वार्षिकोत्सव ‘शिवोहम’ के रूप में देखने को मिलेगा। एजुकेशन कमेटी ऑफ माहेश्वरी समाज की ओर से विद्याधर नगर, जयपुर में संचालित विद्यालय का यह वार्षिकोत्सव बुधवार को सायं 5 बजे आदर्श विद्या मंदिर, अंबाबाड़ी में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के मुख्य शासन सचिव नवीन जैन मुख्य अतिथि होंगे, जबकि युवा उद्यमी, समाजसेवी एवं अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के महामंत्री राजकुमार काल्या विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एजुकेशन कमेटी ऑफ माहेश्वरी समाज के चेयरमैन उमेश सोनी करेंगे।
विद्यालय के मानद सचिव आशीष जाखोटिया ने बताया कि वार्षिकोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उल्लेखनीय कार्य करने वाली मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से ‘शिवोहम-द महादेव की दिव्य महिमा’ विषय पर आधारित भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
कार्यक्रम में एजुकेशन कमेटी ऑफ माहेश्वरी समाज के उप चेयरमैन निर्मल दरगड़, महासचिव (शिक्षा) कमल सोमानी, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार मालू, मानद सचिव आशीष जाखोटिया तथा भवन मंत्री दामोदर फलोड़ सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
