8.82 लाख का बिल पास कराने का खेल, JE के लिए 50 हजार लेने पेट्रोल पंप पहुंचा दलाल, कार में बैठते ही ACB ने दबोचा

भीलवाड़ा में एसीबी ने समग्र शिक्षा के कनिष्ठ अभियंता अनिल भट्ट के दलाल श्रेणीक चौधरी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

भीलवाड़ा। सरकारी काम का बिल पास कराने के लिए रिश्वत का खेल किस तरह चल रहा था, इसका खुलासा भीलवाड़ा में एसीबी की ट्रैप कार्रवाई में हुआ। समग्र शिक्षा के एक कनिष्ठ अभियंता के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत लेने पहुंचा दलाल खुद ही एसीबी के जाल में फंस गया। खास बात यह रही कि रिश्वत की रकम किसी सरकारी दफ्तर में नहीं, बल्कि रेलवे फाटक के पास गर्ग पेट्रोल पंप पर खड़ी स्विफ्ट कार के भीतर ली जा रही थी। जैसे ही दलाल ने परिवादी से रकम पकड़ी, पहले से घात लगाए बैठी एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रेणीक चौधरी के रूप में हुई है। एसीबी ने उसकी कार से रिश्वत के 50 हजार रुपए बरामद किए। इनमें 10 हजार रुपए असली और 40 हजार रुपए डमी करेंसी थी। मामला समग्र शिक्षा में पदस्थापित कनिष्ठ अभियंता अनिल भट्ट से जुड़ा है, जिन पर परिवादी से बिल पास कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

8.82 लाख के बिल पर 50 हजार की डिमांड, टेस्टिंग के नाम पर भी मांगे 10 हजार

एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता के मुताबिक, परिवादी ने भीलवाड़ा-प्रथम चौकी में शिकायत दी थी कि उसकी फर्म ने रायपुर पंचायत ब्लॉक में सिविल कार्य करवाए थे। इन कार्यों का पहला रनिंग बिल 8,82,647 रुपए का था। आरोप है कि इस बिल को पास कराने के बदले समग्र शिक्षा कार्यालय में तैनात कनिष्ठ अभियंता अनिल भट्ट 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। इतना ही नहीं, टेस्टिंग के नाम पर अलग से 10 हजार रुपए की मांग भी की गई थी।

JE ने खुद लेने के बजाय दलाल को थमा दी जिम्मेदारी

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पहले रिश्वत मांग का सत्यापन कराया। इसमें कनिष्ठ अभियंता अनिल भट्ट की ओर से 50 हजार रुपए अपने दलाल श्रेणीक चौधरी को देने के लिए कहने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाने की तैयारी शुरू कर दी। अजमेर रेंज के डीआईजी नारायण टोगस के सुपरविजन में एसीबी उप अधीक्षक पारसमल के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। गुरुवार को परिवादी को रिश्वत की रकम लेकर रेलवे फाटक के पास गर्ग पेट्रोल पंप पहुंचने के लिए कहा गया।

स्विफ्ट कार में चल रहा था रिश्वत का लेनदेन, तभी पहुंच गई ACB

पेट्रोल पंप पर श्रेणीक चौधरी अपनी स्विफ्ट कार में मौजूद था। परिवादी ने जैसे ही उसे 50 हजार रुपए दिए, मौके पर तैनात एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी में रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई। इस तरह बिल पास कराने के नाम पर चल रहा कथित रिश्वत का खेल ट्रैप कार्रवाई में उजागर हो गया।

अब JE अनिल भट्ट की भूमिका की जांच, दलाल से पूछताछ जारी

एसीबी के अनुसार, गिरफ्तार श्रेणीक चौधरी से पूछताछ की जा रही है। वहीं, कनिष्ठ अभियंता अनिल भट्ट की भूमिका को लेकर भी जांच जारी है। एसीबी की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव और आईजी एस. परिमला के सुपरविजन में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

थाने से 100 कदम दूर… फिल्मी स्टाइल में बैंक पर डाका, 20 मिनट में 4 करोड़ का सोना और कैश समेटकर फरार हुए बदमाश | मैनेजर-कर्मचारियों के हाथ बांधे

SMS अस्पताल में दीपावली के पोस्टर पर छिड़ा धार्मिक संग्राम! डॉक्टरों के बीच छिड़ी बहस, उठे सवाल- आखिर हिंदू त्योहारों को ही क्यों बनाया जाता है निशाना?

दो से ज्यादा बच्चे हैं तो चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते? सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुराने फैसले पर उठाए सवाल, बड़ी बेंच को सौंपा मामला

राजस्थान हाईकोर्ट का 2027 छुट्टियों का कैलेंडर जारी, गर्मियों में 28 दिन बंद रहेंगी अदालतें; इन 3 शनिवार को भी करना होगा काम

भारत के बैंकों में आने वाला है तगड़ा भूचाल, सरकार ने उठाया ऐसा कदम, रातों-रात बदल जाएगी आपके पैसे रखने की व्यवस्था?

रिटायरमेंट के बाद विभागीय जांच चल रही है तो भी नहीं रुकेगी पेंशन? राजस्थान हाईकोर्ट के इस फैसले में कर्मचारियों के लिए क्या है खास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *