भरतपुर के महारानी श्री जया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का संगठन परिचय वर्ग आयोजित हुआ। शिक्षक समस्याओं, संगठन के कार्यक्रमों और लोकमंथन पर चर्चा हुई।
भरतपुर। महारानी श्री जया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के केंद्रीय सभागार में बुधवार को शिक्षकों से जुड़े कई अहम मुद्दे एक साथ सामने आए। महाविद्यालय के संकाय सदस्यों के साथ हुई चर्चा में लंबित शिक्षक समस्याओं, संगठन के प्रयासों और ‘हम भारत के लोग हैं’ विषय पर प्रस्तावित लोकमंथन कार्यक्रम को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उच्च शिक्षा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री प्रोफेसर डॉ. रिछपाल सिंह ने शिक्षकों से संवाद करते हुए संगठन की गतिविधियों और उनके समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफेसर डॉ. रिछपाल सिंह ने कहा कि शिक्षक संगठन की प्राणवायु है और शिक्षकों का सतत सहयोग संगठन को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने संगठन की ओर से आयोजित किए जाने वाले स्थायी कार्यक्रमों गुरु वंदन कार्यक्रम, कर्तव्य बोध दिवस और नव संवत्सर कार्यक्रम की चर्चा करते हुए उनकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
उन्होंने शिक्षक साथियों की समस्याएं भी सुनीं और कहा कि संगठन के प्रयासों से शिक्षकों की कई लंबित समस्याओं का सरकार के स्तर पर समाधान कराया गया है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक साथी समर्पण के साथ कार्य करें तो राष्ट्र और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
लोकमंथन कार्यक्रम को लेकर भी रखे विचार
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग संघ चालक भागीरथ ने लोकमंथन कार्यक्रम पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि ‘हम भारत के लोग हैं’ विषय पर केंद्रित लोकमंथन कार्यक्रम राष्ट्र के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कार्यक्रम की उपयोगिता और इसके उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा की।
महाविद्यालय के प्राचार्य एवं कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने महाविद्यालय से जुड़ी समस्याओं की ओर प्रदेश महामंत्री का ध्यान आकर्षित किया और उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महारानी श्री जया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय संभाग का सबसे बड़ा महाविद्यालय है, इसलिए यहां शैक्षणिक एवं प्रशासनिक स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की भी अपनी विशेष आवश्यकता है। उन्होंने महाविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों और आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की।
इनकी रही प्रमुख भूमिका
कार्यक्रम में अतिथि परिचय डॉ. रविंद्र कुमार शर्मा, इकाई कोषाध्यक्ष ने कराया। संचालन डॉ. तोरण सिंह चौहान ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला सचिव डॉ. राजेश सिंह ने किया।
कार्यक्रम में प्रदेश सह संयोजक सेवानिवृत्ति प्रकोष्ठ डॉ. सतीश त्रिगुणायत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. योगेंद्र कुमार भानु, जिला अध्यक्ष डॉ. राम किशोर उपाध्याय, प्रदेश संयोजक निजी संस्थाएं डॉ. सुरेंद्र सिंह सिनसिनवार, डॉ. अंजू तंवर, डॉ. राजवीर सिंह शेखावत, डॉ. संतोष गुप्ता, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. मंजू लता, डॉ. नरेश चंद गोयल, पवन कुमार प्रजापत, डॉ. जैनेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. के.के. श्रीवास्तव, डॉ. शकुंतला मीणा, डॉ. राजेश्वरी मीणा, डॉ. अंजना शर्मा, डॉ. सुमन गोयल, डॉ. बालकृष्ण शर्मा, डॉ. सुनयना सिंह, डॉ. डिंपल जायसवाल, कविता वर्मा, डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, डॉ. जितेन्द्र रैंकवार तथा भरतपुर जिला संयोजक लोकमंथन कार्यक्रम डॉ. प्रदीप सिंह फौजदार सहित बड़ी संख्या में संकाय सदस्य मौजूद रहे।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
