12 साल की नौकरी में 11 तबादले! दो महीने पहले मिली पोस्टिंग भी बदली, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा पूरा रिकॉर्ड

हिमाचल हाईकोर्ट ने 12 साल में 11 तबादले झेल चुके सन्नी शर्मा के हालिया ट्रांसफर पर रोक लगाई है। कोर्ट ने सरकार से पूरा मूल रिकॉर्ड तलब किया और 21 सितंबर को अगली सुनवाई होगी।

शिमला। सरकारी नौकरी में तबादला सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, लेकिन जब 12 साल की सेवा में किसी कर्मचारी का 11वीं बार तबादला हो जाए और मौजूदा पोस्टिंग पर दो महीने भी पूरे न हुए हों, तो मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सन्नी शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए हालिया स्थानांतरण आदेश के अमल पर रोक लगा दी और राज्य सरकार से तबादले से जुड़ा पूरा मूल रिकॉर्ड तलब किया है।

न्यायाधीश ज्योत्स्ना रिवाल दुआ की अदालत में सुनवाई के दौरान बताया गया कि याचिकाकर्ता को मौजूदा पद पर तैनात हुए अभी महज दो महीने ही हुए थे। इसी बीच उनका फिर से तबादला कर दिया गया। खास बात यह भी थी कि याचिकाकर्ता को अभी वर्तमान पद से रिलीव नहीं किया गया था और न ही उन्होंने अपना चार्ज किसी अन्य कर्मचारी को सौंपा था। दूसरी ओर, उनके स्थान पर भेजे गए कर्मचारी ने भी अभी तक ज्वाइन नहीं किया था।

शुभेंदु से मिलीं ममता की उम्मीदवार, फिर अचानक छोड़ी नंदीग्राम की रेस, खिसियाई ममता ने कांग्रेस के हाथ थमाया समर्थन

11वें तबादले पर कोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब

याचिका में अदालत को बताया गया कि सन्नी शर्मा की करीब 12 साल की सेवा अवधि में यह 11वां तबादला है। लगातार तबादलों के इस तथ्य पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को मामले से संबंधित रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश दिया।

कोर्ट ने आदेश दिया कि जब तक मौजूदा कर्मचारी की रिलीविंग और संबंधित कर्मचारी की ज्वाइनिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक 11 सितंबर 2023 की ट्रांसफर नोटिफिकेशन स्थगित रहेगी

सरकार को मूल रिकॉर्ड के साथ बुलाया

हाईकोर्ट ने मामले में राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। अदालत ने याचिकाकर्ता और प्रतिवादी कर्मचारी के स्थानांतरण से संबंधित पूरा मूल रिकॉर्ड अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

अब मामले की अगली सुनवाई 21 सितंबर को होगी। उस सुनवाई में सरकार की ओर से तबादले से जुड़े रिकॉर्ड और मामले से संबंधित पक्ष अदालत के समक्ष रखे जाएंगे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म है तो पेट्रोल पंप पर रुक सकता है सफर! | ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ की तैयारी, नंबर प्लेट स्कैन होते ही खुल जाएगा बीमा का पूरा रिकॉर्ड

जयपुर की बैंक लूट में भरतपुर की युवती का बड़ा कनेक्शन, बॉयफ्रेंड तक पहुंची बैंक की अंदरूनी जानकारी | 41.70 लाख की लूट में कमरे से मिले 26.80 लाख

₹15 हजार वाली सीमा अब पुरानी; PF के दायरे में आएंगे ज्यादा कर्मचारी, कैबिनेट के फैसले से बदलेगा EPFO का गणित | 51 लाख नए कर्मचारियों को कवरेज का अनुमान

UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *