सोते हुए मां- तीन बेटियों के सिर बेरहमी से कुचल दिए, सुबह दूध लिया… पिता को चाय भी पिलाई | जयपुर के इस हत्याकांड ने सबको हिला दिया

जयपुर के करधनी में पत्नी और तीन बेटियों की सिर कुचलकर हत्या से सनसनी फैल गई। आरोपी राहुल झा वारदात के बाद पिता को चाय पिलाकर फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।

जयपुर। करधनी के गोविंद वाटिका इलाके में शुक्रवार सुबह एक ऐसा मंजर सामने आया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। एक मकान के अलग-अलग कमरों में एक महिला और उसकी तीन बेटियों के खून से लथपथ शव मिले। शुरुआती पुलिस जांच में सामने आया है कि चारों पर उस वक्त हमला किया गया, जब वे घर में सो रही थीं।

सबसे चौंकाने वाली बात वारदात के बाद का घटनाक्रम है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी ने घर से निकलने से पहले सुबह करीब 7 बजे रोजाना की तरह दूध लिया और अपने बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनाथ झा को चाय बनाकर पिलाई। पिता को घर के भीतर हुए इस खौफनाक हत्याकांड की भनक तक नहीं लगी।

पुलिस को आशंका है कि परिवार के मुखिया राहुल झा ने ही अपनी पत्नी गीता झा और तीन बेटियों की हत्या की है। वारदात के बाद से राहुल घर से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

1150 डॉक्टरों की इंटर्नशिप पर उठा ऐसा सवाल, जिसे अब राजस्थान सरकार को जवाब देना होगा | स्टाइपेंड को लेकर चिकित्सक संघ ने खोला मोर्चा

अलग-अलग कमरों में मिले चार शव

डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे पुलिस को गोविंद वाटिका के प्लॉट नंबर ए-169 में चार लोगों की हत्या की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो घर के अलग-अलग कमरों में चार शव पड़े मिले।

मृतकों में गीता झा और उनकी बेटियां नंदनी, राधिका और गौरी शामिल हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार नंदनी की उम्र 23 वर्ष, राधिका की 18 वर्ष और गौरी की 14 वर्ष बताई गई है। पुलिस के अनुसार तीनों बेटियों की उम्र को लेकर प्रारंभिक जानकारी में अंतर भी सामने आया है, इसलिए अंतिम पुष्टि जांच के बाद होगी। पुलिस का कहना है कि चारों के सिर पर भारी पत्थर से वार किए गए। शवों की स्थिति और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को देखकर हत्या की बेरहमी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

खून साफ करने की भी कोशिश?

जांच के दौरान पुलिस को मौके से खून से सने कपड़े मिले हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात के बाद खून के निशान साफ करने की कोशिश की गई। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि हत्या के बाद आरोपी ने घटनास्थल पर क्या-क्या किया और वहां से निकलने से पहले उसने किन चीजों को हटाने या साफ करने की कोशिश की।

तीन दिन पहले गुजरात से लौटा था राहुल

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि राहुल झा करीब तीन दिन पहले गुजरात से जयपुर लौटा था। वह शेयर ट्रेडिंग का काम करता है। हत्या के बाद उसके फरार होने से पुलिस का शक और गहरा गया है।

पड़ोसियों के अनुसार, राहुल ने कुछ दिन पहले एक पड़ोसी महिला से 50 हजार रुपये उधार मांगे थे। महिला ने उसे 25 हजार रुपये दिए थे। आर्थिक परेशानी से जुड़ी इस जानकारी को पुलिस जांच के दायरे में रखकर परिवार के भीतर के हालात को भी खंगाल रही है।

आखिर घर के अंदर ऐसा क्या हुआ?

अभी तक हत्या की ठोस वजह सामने नहीं आई है। शुरुआती तौर पर पारिवारिक कलह और आर्थिक परेशानी को संभावित कारणों के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

पुलिस अब परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और राहुल के संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच का एक अहम हिस्सा यह भी है कि हत्या से पहले घर में कोई विवाद हुआ था या पिछले कुछ दिनों से परिवार में किसी तरह का तनाव चल रहा था।

करधनी थाना पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है। राहुल की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि चार हत्याओं के पीछे असल वजह क्या थी और वारदात की पूरी कड़ी कैसे जुड़ी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

PNB की चेस्ट में ही छिपा था 17.29 करोड़ का खेल, मैनेजर गिरफ्तार, अब खुलेगा नकली नोटों का वो राज जो हिला देगा पूरा नेटवर्क | NIA कसी नकेल

छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज

जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *