NTA में बड़ा ऑपरेशन, 50 से ज्यादा कर्मचारी बाहर | परीक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए 10 अहम पदों पर प्रोफेशनल भर्ती, साइबर सिक्योरिटी से पेपर सेटिंग तक बदलेगा सिस्टम

परीक्षा विवादों के बीच NTA ने 50 से ज्यादा कर्मचारियों को हटाया है। CTO, CFO, CISO समेत 10 अहम पदों पर प्रोफेशनल भर्ती शुरू की गई है।

नई दिल्ली। लगातार विवादों और परीक्षाओं में सामने आ रही गड़बड़ियों के बीच राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अपनी परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की शुरुआत कर दी है। एजेंसी से 50 से ज्यादा कर्मचारियों को हटाया गया है, वहीं अब परीक्षा संचालन से जुड़े प्रमुख पदों पर विशेषज्ञ पेशेवरों की भर्ती की जा रही है।

यह बदलाव ऐसे वक्त में हुआ है जब UGC-NET जून 2026 के तीन विषयों के प्रश्नपत्रों में कई त्रुटियां सामने आने के बाद NTA को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला करना पड़ा है। इससे पहले NEET-UG 2026 भी प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बीच रद्द किए जाने की बात सामने आई थी।

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, टीम में राजस्थान का दबदबा, राजे-पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी | वसुंधरा फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सतीश पूनिया बने महामंत्री; बंसल समेत 4 राजस्थानियों को अहम पद | देखें पूरी लिस्ट

10 बड़े पदों पर अब विशेषज्ञों की तलाश

शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक NTA ने परीक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 10 नए पेशेवर पदों के लिए विज्ञापन जारी किए हैं। इनमें मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO), मुख्य वित्त अधिकारी (CFO), मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (CISO), महाप्रबंधक (परीक्षा सुरक्षा) और महाप्रबंधक (अनुसंधान एवं विकास तथा साइकोमेट्रिक्स) जैसे पद शामिल हैं।

यानी अब परीक्षा एजेंसी के तकनीकी ढांचे से लेकर पेपर सिक्योरिटी और प्रश्नपत्रों की गुणवत्ता तक के लिए विशेषज्ञों की भूमिका बढ़ाई जा रही है।

निजी क्षेत्र के एक्सपर्ट भी संभालेंगे मोर्चा

NTA सिर्फ अपने मौजूदा ढांचे में बदलाव तक सीमित नहीं रहने वाली है। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार साइबर सुरक्षा, साइकोमेट्रिक्स, प्रश्नपत्र तैयार करने और अन्य विशेषज्ञ क्षेत्रों में निजी क्षेत्र के विषय विशेषज्ञों को भी जोड़ा जा रहा है।

राजस्थान में तबादलों पर हाईकोर्ट की बड़ी रोक, 468 मामलों में आदेश | अब बनेगी तबादला नीति, पूर्व जज की कमेटी 2 महीने में तैयार करेगी फ्रेमवर्क

इसका मकसद परीक्षा प्रक्रिया में विशेषज्ञता बढ़ाने के साथ उन कमजोर कड़ियों को मजबूत करना है, जिनकी वजह से हाल के समय में NTA की परीक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आई है।

गोपनीय परीक्षा सिस्टम में भी बड़े बदलाव

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अधिकारियों को परीक्षा के स्थापित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही परीक्षा के गोपनीय संचालन ढांचे में व्यापक बदलाव करने को कहा गया है।

मंत्रालय के अनुसार कॉनऑप्स ढांचे, अलग-थलग कमरों, एयर-गैप्ड सिस्टम और परीक्षा से जुड़े उपकरण जमा करने की प्रक्रिया में बदलाव युद्धस्तर पर लागू किए जाएंगे।

NTA को अपनी सभी परीक्षा प्रक्रियाओं का विस्तृत ऑडिट करने और सुधारात्मक कदमों पर रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

UGC-NET के तीन पेपर फिर होंगे

NTA ने UGC-NET जून 2026 के तीन विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला किया है। अंग्रेजी और वाणिज्य की दोबारा परीक्षा 9 सितंबर, जबकि समाजशास्त्र की परीक्षा 10 सितंबर को होगी।

इन विषयों के प्रश्नपत्रों में कई त्रुटियों की शिकायतें सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया। NTA ने इस साल UGC-NET जून की परीक्षा 22 से 30 जून के बीच 87 विषयों में आयोजित की थी।

यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पद की पात्रता और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

लगातार सवालों के बीच NTA का ‘सिस्टम रीसेट’

NTA में कर्मचारियों की छंटनी से लेकर शीर्ष तकनीकी और सुरक्षा पदों पर नई नियुक्तियों तक उठाए जा रहे कदमों को परीक्षा व्यवस्था में बड़े स्तर के बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। अब एजेंसी के सामने सबसे बड़ी चुनौती परीक्षाओं की विश्वसनीयता, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और गलती की गुंजाइश को न्यूनतम करना है।

सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा प्रोटोकॉल के पालन से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक किसी भी स्तर पर लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

Bihar News: अशोकधाम में मौत का मंजर: अफवाह से मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत | बैरिकेडिंग टूटी तो एक-दूसरे पर गिरते चले गए लोग, प्रत्यक्षदर्शी ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

50 हजार की रिश्वत लेते रेलवे का सीनियर अफसर गिरफ्तार, घर-ऑफिस की तलाशी में में मिला 77 लाख कैश, 14 लाख की ज्वेलरी भी बरामद | बिल पास कराने के लिए मांगे थे 2 लाख, CBI ने दलाल के जरिए पहली किस्त लेते पकड़ा

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *