भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, टीम में राजस्थान का दबदबा, राजे-पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी | वसुंधरा फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सतीश पूनिया बने महामंत्री; बंसल समेत 4 राजस्थानियों को अहम पद | देखें पूरी लिस्ट

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में राजस्थान के नेताओं को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सतीश पूनिया राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम सामने आते ही राजस्थान भाजपा में जश्न का माहौल बन गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम का ऐलान किया, जिसमें राजस्थान के नेताओं को संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। सबसे बड़ा बदलाव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया को लेकर है। राजे को एक बार फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है, जबकि पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

नई सूची सामने आते ही जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी जताई।

राजस्थान में तबादलों पर हाईकोर्ट की बड़ी रोक, 468 मामलों में आदेश | अब बनेगी तबादला नीति, पूर्व जज की कमेटी 2 महीने में तैयार करेगी फ्रेमवर्क

राजे पर भरोसा बरकरार, पूनिया का बढ़ा राष्ट्रीय रोल

वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर बरकरार रखकर पार्टी ने उनके राजनीतिक अनुभव और राजस्थान में उनकी मजबूत पकड़ को राष्ट्रीय संगठन में भी इस्तेमाल करने का संकेत दिया है। राजे लंबे समय से राजस्थान भाजपा की प्रमुख चेहरों में रही हैं और प्रदेश की राजनीति में उनका प्रभाव लगातार बना हुआ है।

वहीं, डॉ. सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने से उनका संगठनात्मक दायरा राजस्थान से बाहर भी और बढ़ गया है। हरियाणा में पार्टी प्रभारी के तौर पर उनकी भूमिका को भी उनके सांगठनिक अनुभव से जोड़कर देखा जा रहा है। अब राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर चुनावी रणनीति और संगठन के कामकाज में उनकी भागीदारी और व्यापक होगी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के 13 नाम

भाजपा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के लिए 13 नेताओं को जिम्मेदारी दी है। इनमें राजस्थान से वसुंधरा राजे सिंधिया के अलावा तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार, सरदार मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराजा, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर शामिल हैं।

महामंत्री की टीम में भी राजस्थान मजबूत

राष्ट्रीय महामंत्री पद पर कुल 8 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें डॉ. सतीश पूनिया और सुनील बंसल राजस्थान से जुड़े प्रमुख नाम हैं। इनके अलावा विनोद तावड़े, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

संगठन की कमान में भी बड़ा बदलाव

नई राष्ट्रीय टीम में संगठन से जुड़े पदों पर भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां हुई हैं। बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) बनाए गए हैं।

राजस्थान के खाते में इसके अलावा राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष और मन्नालाल रावत को एसटी मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी आई है।

नितिन नवीन की टीम में 12 महिलाएं, यूपी से 3

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम में 12 महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें वसुंधरा राजे, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन दोशी, डॉ. भारती पवार और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं स्मृति ईरानी को महामंत्री बनाया गया है। कविता पाटीदार, फांग्नोन कोन्यक और संगीता यादव को महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा अध्यक्ष और प्रीति गांधी को सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी मिली है।

सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व उत्तर प्रदेश की 3 महिलाओं का है, जबकि महाराष्ट्र की 2 और बाकी राज्यों की 1-1 महिला हैं।

राजस्थान से राष्ट्रीय संगठन तक बढ़ा प्रतिनिधित्व

नई टीम को राजस्थान के लिहाज से देखें तो एक साथ कई नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से प्रदेश भाजपा का संगठन में प्रतिनिधित्व मजबूत हुआ है। राजेश मंगल की नियुक्ति को वैश्य और व्यापारिक समुदाय के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वसुंधरा राजे और सतीश पूनिया की नियुक्तियां हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। एक तरफ राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में फिर जगह देकर पार्टी ने उनके अनुभव पर भरोसा जताया है, तो दूसरी तरफ पूनिया को महामंत्री बनाकर संगठन में उनकी भूमिका को राजस्थान से आगे राष्ट्रीय स्तर तक विस्तार दिया गया है।

नई राष्ट्रीय टीम में राजस्थान के इन चेहरों की मौजूदगी अब सिर्फ प्रदेश की राजनीति तक सीमित नहीं रहेगी—आने वाले चुनावों और संगठनात्मक फैसलों में इन नेताओं की भूमिका पर भी नजर रहेगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

Bihar News: अशोकधाम में मौत का मंजर: अफवाह से मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत | बैरिकेडिंग टूटी तो एक-दूसरे पर गिरते चले गए लोग, प्रत्यक्षदर्शी ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

50 हजार की रिश्वत लेते रेलवे का सीनियर अफसर गिरफ्तार, घर-ऑफिस की तलाशी में में मिला 77 लाख कैश, 14 लाख की ज्वेलरी भी बरामद | बिल पास कराने के लिए मांगे थे 2 लाख, CBI ने दलाल के जरिए पहली किस्त लेते पकड़ा

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *