भगवान दास मोरवाल के साहित्य में सामाजिक चेतना पर शोध पूरा, रामकेश मीणा ने किया प्री-सबमिशन प्रेजेंटेशन

राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में शोधार्थी रामकेश मीणा ने प्रो. प्रभा शर्मा के निर्देशन में ‘भगवान दास मोरवाल के कथा-साहित्य में सामाजिक चेतना’ विषय पर प्री-सबमिशन प्रस्तुतीकरण दिया। कार्यक्रम में डॉ. सीमा चौहान सहित अनेक संकाय सदस्य मौजूद रहे।

कोटा। राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा के शोध एवं विकास प्रकोष्ठ में हिंदी विभाग के शोधार्थी रामकेश मीणा ने अपना शोधकार्य पूर्ण होने के उपरांत ‘भगवान दास मोरवाल के कथा-साहित्य में सामाजिक चेतना : एक अध्ययन’ विषय पर प्रबंध सुपुर्दगी पूर्व प्रस्तुतीकरण (प्री-सबमिशन प्रेजेंटेशन) दिया। शोध कार्य प्रो. प्रभा शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान ने की, जबकि शोध एवं विकास प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. टी.एन. दुबे ने सभी अतिथियों और संकाय सदस्यों का स्वागत किया।

FIR दर्ज है तो क्या प्रमोशन रुक जाएगी? हाईकोर्ट ने दिया ऐसा फैसला, लाखों कर्मचारियों के लिए बन सकता है मिसाल

प्रस्तुतीकरण के दौरान शोधार्थी रामकेश मीणा ने अपनी शोध रूपरेखा के अनुसार अध्यायवार निष्कर्ष प्रस्तुत करते हुए बताया कि साहित्यकार भगवान दास मोरवाल के उपन्यास ‘नरक मसीहा’, ‘काला पहाड़’, ‘वंचना’, ‘बाबल तेरा देश’ और ‘मोक्ष वन’ में ग्रामीण समाज, दलित जीवन, स्त्री विमर्श तथा विभिन्न सामाजिक विसंगतियों को गहनता से अभिव्यक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि शोध में इन कृतियों के माध्यम से सामाजिक चेतना के विविध आयामों का विश्लेषण किया गया है।

प्रस्तुतीकरण के बाद उपस्थित संकाय सदस्यों ने शोध विषय से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे और शोधार्थी से विस्तार से चर्चा की। रामकेश मीणा ने सभी जिज्ञासाओं का संतोषजनक उत्तर देते हुए अपने शोध के प्रमुख बिंदुओं को स्पष्ट किया।

7 हजार शिक्षकों की भर्ती पर अचानक ब्रेक, हाईकोर्ट के एक आदेश से अटक गए नियुक्ति पत्र

इस अवसर पर वरिष्ठतम संकाय सदस्य डॉ. कुमुद श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त), श्रीमती मीरा गुप्ता, डॉ. मनीषा शर्मा, डॉ. हिमानी सिंह, डॉ. सोमवती शर्मा, डॉ. दीपा स्वामी, डॉ. जीतेन्द्र पामेचा, श्रीमती निधि मीणा, डॉ. पारुल सिंह,  संतोष कुमार मीणा, राजेंद्र कुमार मीणा, धन्ना राम,  यादराम सहित महाविद्यालय के अनेक संकाय सदस्य एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. टी.एन. दुबे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित संकाय सदस्यों के सुझावों की सराहना की तथा शोधार्थी रामकेश मीणा को शोधकार्य की सफलता और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

NTA में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 47 अधिकारी एक झटके में बर्खास्त, कई पर FIR की तैयारी; NEET विवाद के बाद पूरे सिस्टम का ‘ऑपरेशन’

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *