RPS से IPS बने ये अफसर; केंद्र सरकार ने लगाई मुहर, राजस्थान पुलिस में जल्द होगा बड़ा फेरबदल

राजस्थान पुलिस सेवा के छह वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत किया गया है। गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। जानिए किन अधिकारियों को मिला प्रमोशन और अब आगे क्या होगा।

जयपुर। राजस्थान पुलिस में लंबे समय से जिस पदोन्नति का इंतजार था, उस पर आखिरकार केंद्र सरकार ने मुहर लगा दी है। राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के छह वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत कर दिया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के साथ ही ये अधिकारी अब आधिकारिक रूप से आईपीएस कैडर का हिस्सा बन गए हैं।

यह पदोन्नति संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की चयन समिति की सिफारिश पर वर्ष 2025 की रिक्तियों के तहत की गई है। सभी अधिकारी वर्ष 1997 बैच के राजस्थान पुलिस सेवा के सदस्य हैं और लंबे समय से इस पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे थे।

अब धुआं नहीं, सिर्फ पानी छोड़ेगी ट्रेन! भारत की पहली हाइड्रोजन रेल लॉन्च के लिए तैयार, हरियाणा से होगी शुरुआत | PM मोदी ने साझा की पहली झलक

इन अधिकारियों को मिला आईपीएस कैडर में स्थान

पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में राजेंद्र सिंह सिसोदिया, नरपत सिंह, रामस्वरूप शर्मा, राजेंद्र प्रसाद खोथ, धनपत राज और रेवंतदान शामिल हैं। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद इनकी पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान कैडर में 1 जनवरी 2016 की स्थिति के आधार पर आईपीएस अधिकारियों के आठ पद रिक्त थे। इनमें से छह पदों को आरपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के जरिए भरा गया है। चयन समिति ने अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड, अनुभव और पात्रता का मूल्यांकन करने के बाद इनके नामों की अनुशंसा की थी।

हर आम आदमी का सपना …

अभी कहां-कहां संभाल रहे हैं जिम्मेदारी

पदोन्नत हुए अधिकारी वर्तमान में विभिन्न महत्वपूर्ण इकाइयों में तैनात हैं।

  • राजेंद्र सिंह सिसोदिया – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीआरएफ
  • रामस्वरूप शर्मा – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जयपुर मेट्रो
  • राजेंद्र प्रसाद खोथ – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एटीएस जयपुर
  • धनपत राज – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए)
  • नरपत सिंह – सीआईडी, जोधपुर
  • रेवंतदान – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर

अब नई पोस्टिंग पर नजर

आईपीएस कैडर में शामिल होने के बाद इन अधिकारियों को जल्द नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। हाल ही में राज्य सरकार ने आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची भी जारी की है। ऐसे में माना जा रहा है कि इन छह नए आईपीएस अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर भी जल्द निर्णय लिया जाएगा, जिससे राजस्थान पुलिस के प्रशासनिक ढांचे में नया बदलाव देखने को मिल सकता है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘सुन रहे हो बिनोद…’ बोलते ही छा गए पीएम मोदी, ‘पंचायत’ के कलाकार भी नहीं रोक पाए हंसी

दवा खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! सरकार ने 39 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, अब MRP से ज्यादा वसूली नहीं; डायबिटीज, BP और दिल के मरीजों को बड़ी राहत | यहां देखें पूरी लिस्ट

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

मुसीबत में हैं तो याद रखें सिर्फ 5 अंक… 14490 | महिलाओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी मदद की लाइन, शिकायत से काउंसलिंग तक मिलेगी सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *