300 साल पुरानी परंपरा का गवाह बनेगा वैर, 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्रीराम की ऐतिहासिक रथयात्रा

भरतपुर के वैर कस्बे में 16 जुलाई को भगवान श्रीराम की ऐतिहासिक रथयात्रा निकलेगी। राजा प्रताप सिंह के समय से चली आ रही इस परंपरा में नवजात शिशुओं को रथ के नीचे से निकालकर दीर्घायु की कामना की जाती है।

वैर (मुरारी शर्मा एडवोकेट): राजस्थान के भरतपुर जिले के वैर कस्बे में सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा एक बार फिर जीवंत होने जा रही है। राजा प्रताप सिंह के राजशाही काल से निकल रही भगवान श्रीराम की ऐतिहासिक रथयात्रा इस वर्ष 16 जुलाई को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जाएगी। इस आयोजन को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

हर आम आदमी का सपना …

ऐतिहासिक श्री सीताराम जी मंदिर से भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की प्राचीन प्रतिमाओं को पारंपरिक लकड़ी के रथ पर विराजमान कर विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के बाद रथयात्रा का शुभारंभ होगा। बैंड-बाजों की मधुर धुनों और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से पूरा कस्बा भक्तिमय माहौल में रंग जाएगा।

रथयात्रा शुरू होने से पहले आज भी वर्षों पुरानी परंपरा निभाई जाती है। शुभ संकेत के रूप में मंदिर की दीवार पर साबुत गोला फोड़ा जाता है और हल्की बारूद से ‘रेंकरा’ चलाया जाता है, जिसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई देती है। इसके बाद श्रद्धालु दो विशाल रस्सों की सहायता से भगवान श्रीराम के रथ को खींचते हैं।

रथयात्रा गोपालगंज, पुराना बाजार, चांदनी चौक, लाल चौक, जैन मंदिर गली, गद्दी पट्टी, कहार मोहल्ला, बिचपुरी पट्टी, नए बस स्टैंड, पुलिस थाने के सामने, डाक बंगला तिराहा और भुसावर दरवाजा होते हुए पुनः श्री सीताराम जी मंदिर पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर भगवान श्रीराम के रथ का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान एक अनूठी परंपरा के तहत श्रद्धालु नवजात शिशुओं को भगवान के रथ के नीचे से निकालकर उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। श्रद्धालु रथ पर चढ़ावा अर्पित कर अपनी आस्था व्यक्त करते हैं।

यह ऐतिहासिक मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता का भी प्रतीक माना जाता है। यहां जाति, समुदाय और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर लोग एक-दूसरे से मिलते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। यही कारण है कि हर वर्ष यह रथयात्रा हजारों श्रद्धालुओं के लिए आस्था, संस्कृति और परंपरा का विशेष पर्व बन जाती है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘सुन रहे हो बिनोद…’ बोलते ही छा गए पीएम मोदी, ‘पंचायत’ के कलाकार भी नहीं रोक पाए हंसी

दवा खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! सरकार ने 39 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, अब MRP से ज्यादा वसूली नहीं; डायबिटीज, BP और दिल के मरीजों को बड़ी राहत | यहां देखें पूरी लिस्ट

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

मुसीबत में हैं तो याद रखें सिर्फ 5 अंक… 14490 | महिलाओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी मदद की लाइन, शिकायत से काउंसलिंग तक मिलेगी सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *