भरतपुर बैडमिंटन संघ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। दीपक शर्मा अध्यक्ष, रेनू लवानिया सचिव और रजत कोषाध्यक्ष चुने गए। 17-18 जुलाई को जिला रैंकिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी।
भरतपुर: भरतपुर बैडमिंटन संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव मंगलवार को रॉयल रेवेन्यू रिजॉर्ट्स में चुनाव अधिकारी चंद्रभान पाराशर की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव में दीपक शर्मा को संघ का अध्यक्ष, रेनू लवानिया को सचिव और रजत को कोषाध्यक्ष (ट्रेजरर) चुना गया।
‘सुन रहे हो बिनोद…’ बोलते ही छा गए पीएम मोदी, ‘पंचायत’ के कलाकार भी नहीं रोक पाए हंसी
संघ के उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मीकांत गर्ग और पल्लवी निर्वाचित हुए। वहीं संयुक्त सचिव के रूप में कल्पना शर्मा और गौरव शर्मा को निर्विरोध चुना गया।
कार्यकारिणी के कार्यकारी सदस्य के रूप में उजाला सिंह, देवेंद्र तिवारी, निकिता शर्मा, विष्णु कुमार, ऋषि राजपूत, बलदेव और प्रदीप कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान भरतपुर जिला खेल अधिकारी अभिषेक पवार, राजस्थान बैडमिंटन संघ की ओर से पर्यवेक्षक जाकिर हुसैन, जिला ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि रमेश इंदौलिया तथा भरतपुर बैडमिंटन संघ के सदस्य मौजूद रहे। नई कार्यकारिणी के घोषित होने के बाद सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
17 और 18 जुलाई को होगी जिला रैंकिंग प्रतियोगिता
नई कार्यकारिणी की पहली बैठक में कई अहम फैसले भी लिए गए। तय किया गया कि 17 और 18 जुलाई को भरतपुर में जूनियर बालक-बालिका तथा सीनियर पुरुष-महिला वर्ग की जिला रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
इसी प्रतियोगिता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें आगामी राज्य स्तरीय जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में भरतपुर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 16 जुलाई शाम 6 बजे तक लोहागढ़ स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
जल्द जारी होगा सालभर का खेल कैलेंडर
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भरतपुर जिले में वर्षभर आयोजित होने वाली विभिन्न बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का विस्तृत वार्षिक खेल कैलेंडर शीघ्र जारी किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को नियमित प्रतियोगिताओं और बेहतर तैयारी का अवसर मिल सके।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
