6 बच्चे उतरे थे नहाने… लौटे सिर्फ 2, एनीकट ने निगल ली 4 मासूमों की जिंदगी, मरने वालों में एक ही परिवार के 3 सगे भाई-बहन

राजस्थान के डूंगरपुर में बड़ा हादसा। एनीकट में नहाने गए 6 बच्चों में से 4 की डूबने से मौत, मृतकों में एक ही परिवार के तीन सगे भाई-बहन शामिल। ग्रामीणों ने दो बच्चों की जान बचाई।

डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र के बड़ी गांव में रविवार दोपहर कुछ बच्चों का नहाने जाना पूरे गांव के लिए कभी न भूलने वाला हादसा बन गया। गांव के पास बने एनीकट में उतरे छह बच्चों में से चार गहरे पानी में डूब गए। मृतकों में तीन सगे भाई-बहन शामिल हैं, जबकि दो बच्चों को ग्रामीणों ने समय रहते बाहर निकालकर उनकी जान बचा ली।

दवा खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! सरकार ने 39 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, अब MRP से ज्यादा वसूली नहीं; डायबिटीज, BP और दिल के मरीजों को बड़ी राहत | यहां देखें पूरी लिस्ट

तेज गर्मी और उमस से परेशान बच्चे दोपहर में एनीकट पहुंच गए थे। पानी में उतरते समय किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ कदम आगे गहराई अचानक बढ़ जाती है। नहाते-नहाते एक बच्चा संतुलन खो बैठा और उसे बचाने की कोशिश में बाकी बच्चे भी गहरे पानी की तरफ चले गए। देखते ही देखते चार मासूम पानी में समा गए।

किनारे मौजूद बच्चों की चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े। कई लोग बिना देर किए एनीकट में कूद गए और काफी मशक्कत के बाद दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ मिनट और बीत जाते तो छहों बच्चों को बचा पाना संभव नहीं था।

सूचना मिलते ही धंबोला थाना पुलिस, प्रशासन और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद चारों बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले गए। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीमलवाड़ा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया।

हादसे के बाद बड़ी गांव में हर घर की चर्चा सिर्फ इन चार मासूमों की रही। जिन परिवारों के बच्चे कुछ देर पहले तक खेल रहे थे, वहीं अब चीख-पुकार और सन्नाटा दोनों साथ दिखाई दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर यह जांच शुरू कर दी है कि एनीकट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

कफ सिरप और टॉनिक लवर्स के लिए बड़ा झटका! अब 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाएं बिना पर्चे के नहीं मिलेंगी, सरकार का कड़ा फैसला

डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब रोज नहीं, हफ्ते में सिर्फ एक इंसुलिन इंजेक्शन, खर्च भी होगा कम

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

मुसीबत में हैं तो याद रखें सिर्फ 5 अंक… 14490 | महिलाओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी मदद की लाइन, शिकायत से काउंसलिंग तक मिलेगी सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *