वियतनाम में भारतीय पर्यटकों पर टूटा मौत का कहर,फु क्वोक के पास समुद्र में पलटी बोट, 15 भारतीयों की मौत; 21 लोगों को बचाया गया

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी बोट पलटने से 15 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को बचा लिया गया। हादसे के बाद भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन जारी की है।

वियतनाम के मशहूर पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार सुबह भारतीय पर्यटकों से भरी एक बोट समुद्र में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। बोट पर कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें चार क्रू मेंबर भी शामिल थे। मृतकों और यात्रियों में अधिकांश तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के पर्यटक बताए जा रहे हैं।

30 सेकंड, 8 बार जमीन पर पटका: फिरोजाबाद के मासूम आरव हत्याकांड में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 40 दिन में कातिल को फांसी!

स्थानीय मीडिया के अनुसार हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। बोट ‘होन मे रुट’ द्वीप से पर्यटकों को ‘न्गोआई द्वीप’ लेकर जा रही थी, लेकिन तट से लगभग 400 मीटर पहले अचानक पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि समुद्र में उठ रही ऊंची लहरें हादसे की बड़ी वजह हो सकती हैं। घटना के वीडियो में भी समुद्र का तेज़ उफान साफ दिखाई दे रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कई पर्यटकों ने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी, जिससे हादसे के बाद स्थिति और गंभीर हो गई। स्थानीय बचाव दल ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि अन्य यात्रियों की तलाश और राहत कार्य जारी रहा।

न्गोआई द्वीप अपनी नीली समुद्री लहरों, सफेद रेत वाले बीच और कोरल रीफ डाइविंग के लिए दुनिया भर के पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। यहां पहुंचने के लिए पर्यटक आमतौर पर एन थोई बंदरगाह से बोट या स्पीडबोट का इस्तेमाल करते हैं।

हादसे के बाद वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। दूतावास ने आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 जारी किए हैं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

कफ सिरप और टॉनिक लवर्स के लिए बड़ा झटका! अब 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाएं बिना पर्चे के नहीं मिलेंगी, सरकार का कड़ा फैसला

डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब रोज नहीं, हफ्ते में सिर्फ एक इंसुलिन इंजेक्शन, खर्च भी होगा कम

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

मुसीबत में हैं तो याद रखें सिर्फ 5 अंक… 14490 | महिलाओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी मदद की लाइन, शिकायत से काउंसलिंग तक मिलेगी सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *