परशुराम सेना बसवा की नई नगर कार्यकारिणी घोषित | प्रितेश कुमार शर्मा ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

परशुराम सेना बसवा के नगर अध्यक्ष प्रितेश कुमार शर्मा ने नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की। विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी शामिल किया गया।

बसवा (दौसा)। परशुराम सेना बसवा के नगर अध्यक्ष प्रितेश कुमार शर्मा ने नगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों की नियुक्ति की है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बिजली विभाग में 2,005 नौकरियों का रास्ता साफ | JE, जूनियर अकाउंटेंट और असिस्टेंट के पदों पर होगी भर्ती

घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर डॉ. पंकज शर्मा, राहुल गौड, राजकुमार सोडिया एवं उमेश कुमार मिश्रा को नियुक्त किया गया है। संगठन महासचिव पद की जिम्मेदारी हेमन्त शर्मा को सौंपी गई है, जबकि महासचिव पद पर दीपक कुमार मिश्रा को नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार मंत्री पद पर घनश्याम सोडिया, मोहित अवस्थी, दीपक कुमार बांका एवं कमल कुमार शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया प्रभारी के रूप में पवन कुमार शर्मा तथा सह मीडिया प्रभारी के रूप में मनीष कुमार शर्मा को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर जितेन्द्र कुमार मिश्रा को मनोनीत किया गया है।

नगर कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में विक्रम कुमार शर्मा, पिन्टू सोडिया, सोनू शर्मा, राहुल सोडिया, गिरीश अवस्थी एवं अविनाश शर्मा को शामिल किया गया है।

अब Paytm, Google Pay, PhonePe की दौड़ खत्म | एक ही स्क्रीन पर दिखेंगे सारे AutoPay, मिस हुआ तो फाइन से भी बचेंगे

इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में दीपक दाधीच (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), मीत गौतम (प्रदेशाध्यक्ष), विनोद शर्मा (प्रदेश प्रभारी), जितेन्द्र कुमार मिश्रा (प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी), एडवोकेट उमेश व्यास (प्रदेशाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ), बाबूलाल शर्मा (प्रदेश संगठन महासचिव), धीरज मिश्रा (प्रदेश मीडिया प्रभारी), गिर्राज प्रसाद शर्मा (प्रदेश संगठन मंत्री), दिनेश सैहणा (प्रदेश प्रचार मंत्री), नागपाल शर्मा (जयपुर संभाग मीडिया प्रभारी) एवं राजेश गौड (जिलाध्यक्ष दौसा) को शामिल किया गया है।

नगर अध्यक्ष प्रितेश कुमार शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

इंजन में चींटियां, बीमा रद्द और गन्ने का रस? | Ethanol पर वायरल दावों की सरकार ने खोली परत-दर-परत पोल

अब नहीं होगी ट्रेनों की टक्कर? रेल ट्रैक पर लगने जा रहा ‘कवच’, केंद्र ने दी मंजूरी | जानिए कैसे बचेंगी हजारों जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *