RPSC ने जुलाई 2025 के लिए विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिए हैं। सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष, पीटीआई और चिकित्सा शिक्षा विभाग की भर्तियों के साक्षात्कार की तारीखें घोषित।
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के साक्षात्कार का नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग ने इंटरव्यू शेड्यूल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। जुलाई महीने में कॉलेज शिक्षा विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग की कई भर्तियों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
RAS भर्ती पर सियासी महाभारत | किरोड़ी ने डोटासरा परिवार पर खोला मोर्चा, बेटे के चयन से लेकर ‘फर्जी OBC’ तक लगाए गंभीर आरोप
जारी कार्यक्रम के अनुसार सहायक आचार्य (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) भर्ती-2023 के अंतिम चरण के इंटरव्यू 2 और 3 जुलाई को होंगे।
वहीं सहायक आचार्य (इतिहास) भर्ती-2023 के दसवें चरण के साक्षात्कार 6 से 17 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे। सहायक आचार्य (संस्कृत) के इंटरव्यू 6 से 16 जुलाई तक होंगे।
इसके अलावा शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2023 के अंतिम चरण के साक्षात्कार 6 से 10 जुलाई तक चलेंगे, जबकि पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती-2023 के तीसरे चरण के इंटरव्यू 6 से 17 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत सहायक आचार्य परीक्षा-2024 में कार्डियोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी), रेस्पिरेटरी मेडिसिन/टीबी एंड चेस्ट (ब्रॉड स्पेशियलिटी) और नियोनेटोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) के साक्षात्कार 10 जुलाई को होंगे।
इंटरव्यू में ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी
आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र, तथा सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उनकी फोटोकॉपी लेकर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। आवश्यक दस्तावेज नहीं होने पर अभ्यर्थी को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
RPSC ने यह भी बताया कि इंटरव्यू कॉल लेटर निर्धारित समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे, जिन्हें अभ्यर्थी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
SBI में 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती: 8 जुलाई तक करें आवेदन, 21.97 लाख तक मिलेगा सालाना पैकेज
