नागौर के मेड़ता क्षेत्र में जसनगर के पास ट्रेलर और कार की भीषण भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
मेड़ता। सोमवार की सुबह नागौर जिले के मेड़ता क्षेत्र में ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने कुछ ही सेकंड में एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। जसनगर थाना क्षेत्र के पास तेज रफ्तार ट्रेलर और कार की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया। कार में सवार लोग बुरी तरह फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से बाहर निकाला।
जसनगर थानाधिकारी भारमल चौधरी ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक हरियाणा के रोहतक जिले के मेवाड़ी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल उनकी शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।
जानकारी के अनुसार कार हरियाणा की ओर जा रही थी। इसी दौरान जसनगर के निकट सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल मासूम बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसा तेज रफ्तार का नतीजा था या किसी अन्य वजह से हुआ, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
SBI में 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती: 8 जुलाई तक करें आवेदन, 21.97 लाख तक मिलेगा सालाना पैकेज
अब खुद समझदार बनेगा आपका AC | जयपुर में शुरू हुआ ऐसा सिस्टम, जो बिना बंद किए घटाएगा बिजली का बिल
