पावर लिफ्टिंग में जीवनभर के योगदान का सम्मान | मनीषभान सिंह को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, खेल जगत में खुशी की लहर

राजस्थान पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष मनीषभान  सिंह को पावरलिफ्टिंग खेल में उनके योगदान और उपलब्धियों के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गोवर्धन, मथुरा में आयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के दौरान मिला।

गोवर्धन (मथुरा)। वर्षों तक पावरलिफ्टिंग के मंच पर अपनी ताकत का लोहा मनवाने वाले और खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान देने वाले मनीषभान सिंह को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें पावरलिफ्टिंग खेल में उनके लंबे योगदान, समर्पण और उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान उन्हें उत्तर प्रदेश के गोवर्धन, मथुरा में आयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के दौरान प्रदान किया गया। 5 जून से 7 जून 2026 तक चले इस आयोजन में भारत सहित कई देशों के खिलाड़ियों और खेल पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

कुछ सेकंड में सब खत्म | जयपुर में घर के अंदर चल रही पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 4 की मौत, कई की हालत नाजुक

 मनीषभान सिंह को यह सम्मान खेल के प्रति उनके समर्पण और वर्षों की सेवाओं को देखते हुए दिया गया। वे कई बार राष्ट्रीय चैम्पियन व वर्ल्ड व ऐशियन गोल्ड मैडलिस्ट भी रहे हैं। जिसने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई। वर्तमान में मनीषभान सिंह राजस्थान पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष हैं। 

अब नहीं चलेगा ‘फोन बिल वाला खेल’ | निजी मोबाइल का पैसा सरकारी खजाने से लिया तो फंस सकते हैं अफसर-कर्मचारी

सम्मान मिलने की खबर सामने आते ही पावरलिफ्टिंग और खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला वेट लिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष संजीव चीनिया, नरेंद्र पचौरी, राजस्थान पावरलिफ्टिंग संघ के सूरजभान तिवारी, ब्रज यूनिवर्सिटी के पूर्व खेल अधिकारी निरंजन सिंह सहित कई खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया।

खेल से जुड़े लोगों का कहना है कि मनीषभान  सिंह का यह सम्मान युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा और उन्हें खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

योग को बोरिंग समझते हैं? जरा रुकिए… | जानवरों की तरह पोज बनाइए, फोटो खींचिए और फिटनेस का मजा लीजिए

अब नहीं चलेगा ‘फोन बिल वाला खेल’ | निजी मोबाइल का पैसा सरकारी खजाने से लिया तो फंस सकते हैं अफसर-कर्मचारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *