अब जर्मन सीखिए, दुनिया से जुड़िए | भरतपुर के आरडी गर्ल्स कॉलेज में शुरू होगा विदेशी भाषा का सर्टिफिकेट कोर्स

भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में जर्मन भाषा का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू होगा। इस कोर्स से युवाओं को शिक्षा, पर्यटन, आईटी और अंतरराष्ट्रीय रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे।

भरतपुर। नौकरी और उच्च शिक्षा के नए अवसरों की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब भरतपुर में ही जर्मन भाषा सीखने का मौका मिलेगा। रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय (आरडी गर्ल्स कॉलेज) में जल्द ही जर्मन भाषा का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू होने जा रहा है, जिससे छात्राओं और युवाओं के लिए राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नए रास्ते खुलेंगे।

कुछ सेकंड में सब खत्म | जयपुर में घर के अंदर चल रही पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 4 की मौत, कई की हालत नाजुक

राज्य सरकार की पहल के तहत राजस्थान के चयनित सरकारी महाविद्यालयों में विदेशी भाषा प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भरतपुर का रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय भी शामिल हुआ है, जहां जर्मन भाषा का सर्टिफिकेट कोर्स संचालित किया जाएगा।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मधु शर्मा ने बताया कि राजस्थान कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय और हैदराबाद स्थित इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के बीच हुए समझौते के तहत यह पाठ्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को वैश्विक रोजगार और शिक्षा के अवसरों से जोड़ना है।

कॉलेज प्रशासन का मानना है कि जर्मन भाषा सीखने के बाद केवल विदेशों में ही नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर पर भी रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, पर्यटन क्षेत्र और आईटी सेक्टर में भाषा विशेषज्ञों की मांग को देखते हुए यह कोर्स युवाओं के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

अब नहीं चलेगा ‘फोन बिल वाला खेल’ | निजी मोबाइल का पैसा सरकारी खजाने से लिया तो फंस सकते हैं अफसर-कर्मचारी

विशेषज्ञों का कहना है कि जर्मन, जापानी, कोरियन, फ्रेंच और स्पेनिश जैसी विदेशी भाषाओं का ज्ञान आज अंतरराष्ट्रीय शिक्षा, पर्यटन, अनुवाद, बीपीओ, आईटी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार के नए द्वार खोल रहा है। ऐसे में यह पहल युवाओं के करियर को नई दिशा दे सकती है।

इस कोर्स के लिए वर्तमान में अध्ययनरत या स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवा भी पात्र होंगे जिन्होंने 12वीं उत्तीर्ण कर ली है। आवेदक का राजस्थान का निवासी होना आवश्यक होगा।

सीटों की उपलब्धता के आधार पर प्रत्येक बैच में 30 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। सरकारी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश शुल्क 1000 रुपये तथा निजी संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए 2000 रुपये निर्धारित किया गया है।

योग को बोरिंग समझते हैं? जरा रुकिए… | जानवरों की तरह पोज बनाइए, फोटो खींचिए और फिटनेस का मजा लीजिए

पाठ्यक्रम की कक्षाएं ऑनलाइन संचालित होंगी। इसके लिए महाविद्यालय में हाई-स्पीड इंटरनेट, प्रोजेक्टर, वेब कैम और अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक बैच के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे, जो पाठ्यक्रम संचालन की निगरानी करेंगे।

विदेशी भाषा सीखकर वैश्विक अवसरों की ओर कदम बढ़ाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह कोर्स एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *