बचपन में डायबिटीज पर ‘नेशनल एक्शन प्लान’: हर बच्चे की स्क्रीनिंग, फ्री इलाज का वादा | 4T फॉर्मूला से होगी जल्दी पहचान, देशभर में लागू होगा नया सिस्टम

भारत (India) में बच्चों में डायबिटीज के लिए नई राष्ट्रीय गाइडलाइन जारी, हर बच्चे की स्क्रीनिंग, मुफ्त इंसुलिन और 4T फॉर्मूला से होगी जल्दी पहचान।

नई दिल्ली 

अब बच्चों में डायबिटीज सिर्फ एक बीमारी नहीं, बल्कि सरकार के लिए प्राथमिकता बन गई है। इसी दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक ऐसा राष्ट्रीय ढांचा पेश किया है, जो पहली बार बचपन में होने वाली डायबिटीज की जांच से लेकर आजीवन इलाज तक की पूरी व्यवस्था को एक सिस्टम में जोड़ता है।

नींद में मौत का तांडव: दिल्ली में 4 मंजिला इमारत बनी ‘मौत का पिंजरा’ | AC ब्लास्ट से भड़की आग, 9 जिंदगियां खाक, सीढ़ियों पर मिलीं लाशें

यह फैसला सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा वितरण पर आयोजित राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान लिया गया, जहां बच्चों में डायबिटीज को लेकर एक डिटेल गाइडलाइन डॉक्यूमेंट जारी किया गया—और इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया, जहां इस बीमारी को पब्लिक हेल्थ सिस्टम का हिस्सा बना दिया गया है।

अब हर बच्चे की होगी स्क्रीनिंग, स्कूल भी बनेंगे ‘हेल्थ सेंटर’
नई व्यवस्था के तहत जन्म से लेकर 18 साल तक के हर बच्चे की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सिर्फ अस्पताल ही नहीं, बल्कि स्कूल और समुदाय स्तर पर भी जांच की व्यवस्था होगी। जरा सा भी शक होने पर तुरंत ब्लड शुगर टेस्ट—और जरूरत पड़ने पर जिला अस्पताल में रेफरल।

इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी
इस प्लान की सबसे बड़ी ताकत है—फ्री ट्रीटमेंट पैकेज
👉 इंसुलिन थेरेपी आजीवन मुफ्त
👉 ग्लूकोमीटर और टेस्ट स्ट्रिप्स भी मुफ्त
👉 नियमित फॉलोअप और मॉनिटरिंग की सुविधा

मतलब साफ है—अब किसी बच्चे का इलाज पैसों की कमी से नहीं रुकेगा।

जज की संदिग्ध मौत से सनसनी | न्यायिक अधिकारी पत्नी से विवाद के बीच फंदे पर मिला शव, पिता को किया था ‘परेशानी’ का कॉल

गांव से मेडिकल कॉलेज तक एक ही सिस्टम
इस गाइडलाइन में इलाज को तीन स्तरों पर जोड़ा गया है—
👉 गांव/समुदाय स्तर पर शुरुआती पहचान
👉 जिला अस्पताल में इलाज
👉 मेडिकल कॉलेज में एडवांस केयर

यानी अब मरीज कहीं भी हो, सिस्टम उसे आगे बढ़ाता रहेगा—बीच में कोई कड़ी नहीं टूटेगी।

‘4T’ फॉर्मूला: डायबिटीज पहचानने का आसान तरीका
सरकार ने एक आसान फॉर्मूला भी दिया है—4T
👉 Toilet (बार-बार पेशाब)
👉 Thirst (ज्यादा प्यास)
👉 Tiredness (थकान)
👉 Thinness (वजन कम होना)

अगर ये लक्षण दिखें, तो तुरंत जांच—यही इस अभियान का सबसे बड़ा मैसेज है।

परिवार भी बनेगा ‘डॉक्टर’
सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि परिवार को भी ट्रेनिंग दी जाएगी—
कैसे इंसुलिन देना है, कैसे शुगर मॉनिटर करनी है, इमरजेंसी में क्या करना है—सब सिखाया जाएगा।

बड़ा असर: मौत कम, जिंदगी बेहतर
इस पहल से उम्मीद है कि
✔️ बच्चों में डायबिटीज से मौतें कम होंगी
✔️ गंभीर जटिलताएं रोकी जा सकेंगी
✔️ बच्चों की लाइफ क्वालिटी बेहतर होगी

और लंबे समय में देश की हेल्थ सिस्टम पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ भी घटेगा।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब टोल पर नहीं लगेगा ब्रेक: देश का पहला ‘बिना बैरियर’ सिस्टम लॉन्च | गाड़ी दौड़ेगी, पैसा अपने आप कटेगा

गाड़ियां अब करेंगी ‘बात’ और सड़क देगी पहले ही खतरे का अलर्ट | V2X टेक्नोलॉजी से बदलने वाला है भारत का ड्राइविंग सिस्टम

अब नहीं आएगा बुढ़ापा? | शरीर की ‘एजिंग मशीन’ बंद करने वाली जीन दवा पर बड़ा खुलासा

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।