आ गए फाइनल नतीजे; यहां देखें किस राज्य में किसको कितनी मिलीं सीट | बंगाल-असम में BJP की सुनामी, ममता बनर्जी हारीं, पुडुचेरी में फिर NDA जीत, केरल से कांग्रेस को गुड़ न्यूज, तमिलनाडु में विजय की आंधी

पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के नतीजों ने बदला सियासी गणित। बंगाल-असम में BJP को बहुमत, पुडुचेरी में NDA की सरकार, केरल में कांग्रेस को राहत और तमिलनाडु में थालपति विजय की बड़ी जीत।

नई दिल्ली 

देश की सियासत में बड़ा उलटफेर करते हुए पांच राज्यों—पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु—के चुनावी नतीजों ने नया राजनीतिक नक्शा खींच दिया है। सबसे बड़ा संदेश पश्चिम बंगाल और असम से आया, जहां बीजेपी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। खासकर बंगाल में यह जीत सियासी लिहाज से बड़ी मानी जा रही है, जहां लंबे समय से कड़ी टक्कर का माहौल था।

बचपन में डायबिटीज पर ‘नेशनल एक्शन प्लान’: हर बच्चे की स्क्रीनिंग, फ्री इलाज का वादा | 4T फॉर्मूला से होगी जल्दी पहचान, देशभर में लागू होगा नया सिस्टम

वहीं पुडुचेरी में भी NDA ने मजबूत पकड़ बनाते हुए सत्ता की चाबी अपने हाथ में ले ली। छोटे राज्य का यह फैसला भले आकार में छोटा हो, लेकिन गठबंधन राजनीति के लिहाज से बड़ा संकेत दे गया है। दक्षिण की तस्वीर थोड़ी अलग रही। केरल से कांग्रेस के लिए राहत भरी खबर आई है, जहां उसे उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन मिला और सियासी जमीन मजबूत होती नजर आई। सबसे दिलचस्प नतीजा तमिलनाडु से सामने आया, जहां “विजय की आंधी” ने चुनावी समीकरण ही बदल दिए। यहां मतदाताओं ने एकतरफा जनादेश देकर साफ कर दिया कि वे बदलाव के मूड में थे।

पश्चिम बंगाल
फाइनल नतीजों के अनुसार पश्चिम बंगाल की 294 सीट में से बीजेपी को 206 सीट पर जीत दर्ज कर दो तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है। जबकि यहां TMC सिर्फ 81 सीट ही प्राप्त कर सकी। अन्य के खाते में 6 सीट गई हैं।
ममता बनर्जी हारीं 
भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में सीएम ममता बनर्जी को चुनाव हरा दिया। भवानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी को 73463, ममता बनर्जी को 58350 वोट मिले। शुभेंदु ने ममता को 15113 वोटों से हरा दिया। सुवेंदु के खिलाफ यह उनकी लगातार दूसरी हार है। 2021 में भी नंदीग्राम में शुभेंदु ने ममता को परास्त किया था। ममता हार से पहले ही काउंटिंग सेंटर से निकल गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि, मुझे अंदर धक्का दिया और पीटा गया। यहां दोबारा काउंटिंग होनी चाहिए।
असम
असम
में भी बीजेपी की आंधी चली। उसने इस राज्य की 126 सीट में से 102 सीट हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की। कांग्रेस को इस राज्य में सिर्फ 21 सीट से संतोष करना पड़ा। वहीं अन्य के खाते में तीन सीट गईं। जोरहाट विधानसभा से चुनाव लड़ रहे असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई बीजेपी उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी से 23182 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए हैं। 

तमिलनाडु
तमिलनाडु में टीवीके ने अच्छा प्रदर्शन किया और विजय एक बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरे हैं।
इस पार्टी को यहां 107 सीट मिलीं। जबकि स्टालिन की पार्टी DMK दूसरे स्थान पर खिसक गई। उसे 74 सीट से संतोष करना पड़ा। वहीं AIDMK के हिस्से 53 सीट आईं।

केरल
केरल में कांग्रेस के यूडीएफ गठबंधन ने बड़ी सफलता हासिल की है। 140 सीट में से इस गठबंधन ने 99 सीट हासिल की जबकि सत्ताधारी LDF केवल 35 सीट ही प्राप्त कर सकी। इस तरह देश में कम्युनिस्टों का आख़िरी किला भी ध्वस्त हो गया है। केरल में भाजपा को तीन सीट मिली हैं। जबकि अन्य के खाते में भी तीन सीट गई हैं। 
पुडुचेरी
तीस सीट वाले केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में NDA को बहुमत मिल गया है। उसने 18 सीट प्राप्त की। जबकि कांग्रेस और अन्य के खातों में 6-6 सीट गई हैं। किया 

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।