ACB का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन | नगर पालिका में 50,000 की रिश्वत लेते सहायक कर्मचारी और दलाल गिरफ्तार

बारां के अटरू नगर पालिका में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक कर्मचारी अजय सिंह और दलाल पवन को गिरफ्तार किया।

बारां 

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की झालावाड़ टीम ने बारां जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अटरू नगर पालिका में तैनात एक संविदाकर्मी सहायक कर्मचारी और एक दलाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में सहायक कर्मचारी अजय सिंह और दलाल पवन शामिल हैं, जिन्हें 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया।

एग्जिट पोल 2026: किसकी बनेगी सरकार? | चौंकाने वाले आंकड़ों ने बढ़ाई सियासी धड़कनें, बंगाल में BJP की आंधी, तमिलनाडु में कांटे की टक्कर, केरल में UDF वापसी के संकेत

जमीन पट्टे के नाम पर मांगी गई थी 60 हजार की रिश्वत

ACB के अनुसार मामला लक्ष्मीपुरा गांव में जमीन पट्टा बनवाने से जुड़ा है। परिवादी ने अपने पिता के नाम पर प्लॉट का पट्टा बनाने के लिए नगर पालिका अटरू में आवेदन किया था।

आरोप है कि सहायक कर्मचारी अजय सिंह, जो जेईएन का कार्य भी देखता है, ने काम कराने के बदले 60,000 रुपये की मांग की और लगातार दबाव बना रहा था।

ACB महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि झालावाड़ चौकी को मोबाइल पर शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई, जिसके बाद 27 अप्रैल को गोपनीय सत्यापन कराया गया।

सत्यापन में 60,000 रुपये की मांग सही पाई गई, जिसके बाद तय हुआ कि 50,000 रुपये में सौदा कराया जाएगा।

दलाल के जरिए तय हुई डील

आरोपियों ने रिश्वत की राशि कृष्णा कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियर्स, दुकान नंबर 04, नगर पालिका अटरू में बैठने वाले निजी व्यक्ति पवन के माध्यम से लेने की योजना बनाई।

इसी आधार पर ACB टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही परिवादी से 50,000 रुपये की राशि ली गई, दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

आगे की कार्रवाई जारी

गिरफ्तारी के बाद ACB टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

बैंक की एक लाइन… और कब्र तक पहुंच गया भाई! | 20 हजार के लिए बहन का कंकाल कंधे पर रख बैंक में जा धमका

अब नहीं आएगा बुढ़ापा? | शरीर की ‘एजिंग मशीन’ बंद करने वाली जीन दवा पर बड़ा खुलासा

अब छुट्टी ‘मांगनी’ नहीं, हक बन गई | 6 महीने में पेड लीव, हर साल कैश और ‘रिजेक्टेड’ छुट्टियां भी नहीं होंगी बेकार

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।