जयपुर में गर्मी से बचाने के लिए बदला स्कूल टाइम | अब इतने बजे तक ही लगेंगी कक्षाएं

जयपुर में भीषण गर्मी के चलते 27 अप्रैल से स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7:30 से 12 बजे किया गया, बच्चों को हीटवेव से राहत देने का फैसला।

जयपुर 

जयपुर में तपती धूप और बढ़ती हीटवेव के बीच जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों का समय बदल दिया गया है—ताकि मासूमों को लू के कहर से बचाया जा सके।

मीठा हुआ फीका! चीनी से दूरी बढ़ा रहा देश | गुड़ की मिठास ने बदल दिया पूरा खेल

जयपुर में भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में अहम बदलाव किया है। अब जिले के सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। नई समय सारणी 27 अप्रैल 2026 से लागू होगी और यह व्यवस्था प्री-प्राइमरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के छात्रों पर लागू रहेगी।

इस फैसले के पीछे मुख्य उद्देश्य बच्चों को तेज गर्मी और लू के प्रभाव से बचाना है। जिला कलक्टर संदेश नायक ने शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आदेशों की सख्ती से पालना की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Jaipur school timing change

प्रशासन ने साफ किया है कि बढ़ते तापमान और हीटवेव की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। सुबह के समय स्कूल संचालित होने से बच्चे दोपहर की झुलसा देने वाली धूप से सुरक्षित रहेंगे।

राजस्थान में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है। चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया, जबकि बाड़मेर में रात का तापमान भी रिकॉर्ड स्तर पर रहा। प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे आमजन के साथ-साथ स्कूली बच्चों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।

राजधानी जयपुर में भी हालात कम चुनौतीपूर्ण नहीं हैं। सुबह से ही तेज धूप निकलने लगती है और दोपहर तक गर्मी असहनीय हो जाती है। रात के समय भी गर्मी का असर कम नहीं हो रहा।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई जिले तेज गर्मी की चपेट में रहेंगे। भरतपुर, धौलपुर, अलवर, कोटा, बीकानेर और श्रीगंगानगर में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहने की संभावना जताई गई है।

ऐसे में जिला प्रशासन का यह फैसला अभिभावकों और बच्चों दोनों के लिए राहत भरा माना जा रहा है। इससे न केवल बच्चों की सेहत सुरक्षित रहेगी, बल्कि पढ़ाई भी बिना बाधा जारी रह सकेगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

चेन्नई में गरजा बयान, मोदी को ‘आतंकवादी’ कहकर खड़गे फंसे | देशभर में बवाल, BJP बोली—कांग्रेस माफी मांगे

चार मुक्तकों में जिंदगी का आईना

SGB निवेशकों के लिए सुनहरा मौका | RBI ने खोली एग्जिट विंडो, 200% से ज्यादा रिटर्न

100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।