भरतपुर (Bharatpur) के सहना-उच्चेन स्थित सूरज सिंह स्मृति उच्च माध्यमिक विद्यालय का 10वीं, 8वीं और 5वीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। शाहिद खान ने 93.33% अंक हासिल कर टॉप किया।
उच्चैन (भरतपुर )
भरतपुर जिले के सहना-उच्चैन स्थित सूरज सिंह स्मृति उच्च माध्यमिक विद्यालय सहना में इस वर्ष परीक्षा परिणाम ने खुशियों की बारिश कर दी। विद्यालय की 10वीं, 8वीं और 5वीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे विद्यालय में जश्न का माहौल बन गया।
कक्षा 10वीं में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक हासिल किए। शाहिद खान ने 93.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि आदर्श ने 90.50 प्रतिशत, संस्कार चौधरी ने 89.67 प्रतिशत और समीर खान ने 89.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
आग का चलता ताबूत बनी बस | डंपर से भिड़ंत के बाद 14 यात्री जिंदा जले, 23 घायल
वहीं कक्षा 8वीं में अभिमन्यु, अंजलि, तनवी भाटरा और स्वीटी ने सभी विषयों में A ग्रेड प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। इसी तरह कक्षा 5वीं में अनुज, कार्तिक मीना और प्राची कुशवाह ने सभी विषयों में A ग्रेड प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
पहले तपेगा राजस्थान, फिर आएगा अंधड़-बारिश का दौर | कई संभागों में मौसम बदलने का अलर्ट
विद्यालय के निदेशक डॉ. धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों का सहयोग सराहनीय है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है।
इस मौके पर डॉ. शर्मा ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीष दिया। परिणाम घोषित होने के बाद पूरे दिन विद्यालय में खुशी और उत्सव का माहौल बना रहा।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया
धर्म बदला तो क्या रहेगा SC का हक? | सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दी कानूनी रेखा
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।




