आग का चलता ताबूत बनी बस | डंपर से भिड़ंत के बाद 14 यात्री जिंदा जले, 23 घायल

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मार्कापुरम (Markapuram) में प्राइवेट बस और डंपर की भीषण टक्कर के बाद बस में आग लग गई। हादसे में 14 यात्री जिंदा जल गए और 23 घायल हो गए।

मार्कापुरम

गुरुवार सुबह का सफर कुछ ही सेकंड में मौत की आग में बदल गया। आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में रायवरम के पास एक प्राइवेट ट्रैवल बस और डंपर की भीषण टक्कर के बाद बस आग का गोला बन गई। हादसे में 14 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हो गए। आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

पहले तपेगा राजस्थान, फिर आएगा अंधड़-बारिश का दौर | कई संभागों में मौसम बदलने का अलर्ट

अधिकारियों के अनुसार हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस निर्मल (तेलंगाना) से नेल्लोर जा रही थी। सुबह करीब 6 बजे रायवरम के पास सामने से आ रहे गिट्टी से भरे डंपर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही क्षणों में बस में आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी बस धधकते ताबूत में बदल गई।

आग इतनी भीषण थी कि दमकल टीम को उस पर काबू पाने में करीब तीन घंटे लग गए। जब तक आग बुझाई गई, बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद यात्रियों को बस से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। खासकर बस के पिछले हिस्से में बैठे लोग बाहर नहीं निकल सके और आग में फंस गए।

मरकापुरम के एसपी वी हर्षवर्धन राजू ने बताया कि हादसे में डंपर चालक समेत 23 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि डंपर तेज रफ्तार और बेलगाम तरीके से चलाया जा रहा था, जिससे आमने-सामने की यह भयावह टक्कर हुई।

आशंका जताई जा रही है कि मृतकों में कई लोग कनिगिरी इलाके के रहने वाले थे। प्रशासन अभी मृतकों की पहचान और हादसे के पूरे कारणों की जांच कर रहा है। इस भीषण दुर्घटना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों को विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया

ट्रेन टिकट कैंसिल करने में अब जरा सी देर भारी | रेलवे ने बदले नियम, दलालों पर लगाम के लिए 8 घंटे वाला ‘क्लॉक’ लागू

धर्म बदला तो क्या रहेगा SC का हक? | सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दी कानूनी रेखा

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।