‘सेवा ही राष्ट्र निर्माण की असली शक्ति’ | सेवा कुंभ में समाजसेवियों का भव्य सम्मान, संस्कारों की गूंज से गूंजा समारोह

विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग द्वारा आयोजित सेवा कुंभ में समाजसेवियों का सम्मान किया गया। जयपुर में हुए समारोह में सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया।

भरतपुर 

सेवा, संस्कार और समर्पण का संगम जब एक मंच पर साकार हुआ, तो माहौल सिर्फ एक समारोह का नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक बन गया। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग, भरतपुर द्वारा आयोजित ‘सेवा कुंभ’ में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही सच्चे राष्ट्र निर्माण का आधार है।

जयपुर प्रांत के सेवा विभाग के तत्वावधान में आदर्श विद्या मंदिर, सिंधी कॉलोनी बनीपार्क जयपुर में आयोजित इस सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह में भरतपुर की संस्कारशालाओं के बच्चों और आचार्यों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भावनाओं और संस्कारों से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संत आशीर्वचन के साथ हुआ। निवाईकलां, फलासना से पधारे महंत मनोहर शरण शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा भारतीय संस्कृति का मूल तत्व है, जो समाज को संगठित और सशक्त बनाता है।

मुख्य अतिथि जयपुर शहर की सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि परिषद का सेवा विभाग समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वहीं केंद्रीय सह मंत्री एवं अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख आनंद हरबोला ने सेवा गतिविधियों के विस्तार और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष प्यारेलाल मीणा ने की और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

विशिष्ट अतिथियों में परमार्थ सचिव संजय खंडेलवाल, उद्योगपति नरेन्द्र जांगिड़ और क्षेत्र मंत्री सुरेश उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में सेवा प्रकल्पों से जुड़े अनेक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से भरतपुर आरबीएम अस्पताल के मेडिकल अधीक्षक डॉ. नगेंद्र सिंह भदौरिया को सेवा बस्तियों में चिकित्सा शिविर लगाने और स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रांत सेवा प्रमुख नरेश खंडेलवाल, प्रांत उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक शशांक गुप्ता, प्रांत मंत्री राधेश्याम गौतम सहित अनेक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बड़ी संख्या में समाजबंधु, मातृशक्ति और युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन संस्कारशालाओं की संयोजिका कुसुम रावत ने किया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

बेटे ने 30 मिनट में कुल्हाड़ी से अपना ही परिवार काट डाला | जमीन के झगड़े में पिता, मां, बहन और दादी की निर्मम हत्या

SEBI का बड़ा फैसला: म्यूचुअल फंड के नियम पूरी तरह बदले | 6 महीने में बदल जाएंगी स्कीम्स, Life Cycle Funds शुरू—निवेशकों को सीधा फायदा

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।