अतीत की भूल…

भूल 

  डॉ. अलका अग्रवाल, जयपुर 


यह तो कोई बात नहीं है,
एक भूल यदि कोई हो गई
उसको लेकर के ही सोचें
कैसे, क्यों कर हुआ ये हमसे।
तो उससे क्या हो जाएगा?
क्या वह दुख यों मिट पाएगा?

गलती तो होती ही है
हम मनुष्य हैं, तो होगी ही।
पर, गलती करके भी सीखें
फिर ना कभी दोहराएं उसको
और नहीं फिर यह भी सोचे
कैसे, मैने क्या कर डाला?
पर यदि आगे बढ़ना हमको
यही देखना होगा सबको
अपनी भूलों से क्या सीखा?

जो व्यतीत हो गया है
क्यों कर वर्तमान का रस्ता रोके?
वर्तमान में भूत का है
केवल यह हिस्सा।
अपनी भूलों से
यदि कुछ हम
सीख सकें तो सीखें उनसे।

(लेखिका सेवानिवृत कॉलेज प्राचार्य हैं)

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सर्दी में सूखी तुलसी को कैसे दें नई ज़िंदगी? | घर की 3 चीजें डालते ही हफ्तों में फिर होगी हरी-भरी, जानें सही देखभाल के देसी नुस्खे

जिसके भरोसे थी तिजोरी, वही ले उड़ा करोड़ों | पीएनबी के सीनियर मैनेजर ने फर्जी खातों–फर्जी लोन से उड़ाए 2.69 करोड़, पुलिस तलाश में

रेल कर्मियों को बड़ा झटका | रिटायरमेंट की विदाई में क्या बदल गया? एक जांच ने सब उलट दिया

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।