नई दिल्ली
देश के कई राज्यों में अनेक शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों को झांसे में लेकर फर्जी डिग्री और सर्टिफिकेट कोर्स करावा रहे हैं।आप भी ऐसे फर्जी शिक्षण संस्थानों से सावधान रहें। यूजीसी (UGC) ने विभिन्न राज्यों में चल रहे ऐसे फर्जी शिक्षण संस्थानों की एक सूची जारी की है। आप भी इनसे सावधान रहें। दो शिक्षण संस्थान को नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया है। फर्जी संस्थानों में उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक आठ, दिल्ली के सात, ओडिशा और बंगाल के दो-दो, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी का एक-एक विश्वविद्यालय है।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ-साथ आम जनता और इलेक्ट्रॉनिक प्रिंट मीडिया के माध्यम से मिली शिकायतों के आधार पर 24 यूनिवर्सिटी को फर्जी घोषित किया गया है।इसके अलावा लखनऊ स्थित भारतीय शिक्षा परिषद और नई दिल्ली में कुतुब इंक्लेव स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट आफ प्लानिंग एंड मैनेजमेंट (आइआइपीएम) को यूजीसी एक्ट, 1956 का उल्लंघन करते हुए पाया गया है।
उत्तर प्रदेश में फर्जी शिक्षण संस्थान
- वाराणास्या संस्कृत विवि, वाराणसी
- महिला ग्राम विद्यापीठ, प्रयागराज
- गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयागराज
- नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉम्प्लेक्स होम्योपैथी, कानपुर
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस ओपन यूनिवर्सिटी, अलीगढ़
- उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय, मथुरा
- महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन विश्वविद्यालय, प्रतापगढ़
- इंद्रप्रस्थ शिक्षा परिषद, नोएडा
दिल्ली में फर्जी शिक्षण संस्थान
- कॉमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड
- यूनाइटेड नेसन्स यूनिवर्सिटी
- एडीआर सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी
- इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग
- विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ एम्लायमेंट
- आध्यात्मिक विश्वविद्यालय
पश्चिम बंगाल में फर्जी शिक्षण संस्थान
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता
- इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, कोलकाता
ओडिशा
- नवभारत शिक्षा परिषद, राउरकेला
- नॉर्थ उड़ीसा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी
कर्नाटक
बड़ागणवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी, कर्नाटक
पुदुचेरी
श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन
केरल
सेंट जोन्स यूनिवर्सिटी
महाराष्ट्र
राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RAS पंकज ओझा को चार्जशीट, 14 फेसबुक पोस्ट पर घिरे, सरकार ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम, अब क्या होगा?
- अब सिर्फ एक स्कैन से खुलेगी थानेदार से लेकर कमिश्नर तक की पूरी कुंडली, जानिए क्या है नया प्लान?
- राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में बड़ा बदलाव: मुख्य सचिव के तीखे तेवर और 669 कॉलेजों के लिए नया फरमान | जानिए अब क्या बदलने वाला है?
- राजस्थान SI भर्ती-2016 में अब बदलेगा पदों का गणित, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 180 दिन में नए सिरे से तय होगी मेरिट और वरिष्ठता
- 12 साल से पति का इंतजार, फिर भी नहीं टूटा सुहाग का विश्वास, अपना घर आश्रम में 212 से अधिक महिला प्रभुजियों ने रखा करवाचौथ व्रत
- सफाई ठेकों के बिल और MB भरवाने का खेल, 65 हजार की रिश्वत लेते विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार
- पढ़ाई और जिंदगी के तनाव से कैसे निपटें छात्राएं? भरतपुर के कन्या महाविद्यालय में मनोचिकित्सक ने बताए जरूरी उपाय
- रंगों से दिया मतदान का संदेश, रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में काजल और राखी ग्रुप ने मारी बाजी
- PNB में FD तोड़कर डकार गए करोड़ों, खाते में बचे सिर्फ 16 रुपये; मैनेजर समेत 5 सस्पेंड | 35 करोड़ के गबन की आशंका
- 10 लाख के बिल का भुगतान अटका, कमीशन के खेल में फंसा JEN, ACB ने 70 हजार लेते दबोचा
