दौसा में ‘वंदे गंगा’ शिविर के ज़रिए बच्चों को सिखाया जल बचाने का मंत्र

दौसा 

भारत स्काउट गाइड (Bharat Scout Guide) जिला मुख्यालय द्वारा आयोजित ‘वंदे गंगा कार्यक्रम’ के तहत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामकुंड में बच्चों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया। शिविर संचालक डॉ. संजीव रावत ने नन्हे बच्चों से कहा— “गंगा एक नदी नहीं, जीवन की दायिनी है, इसकी रक्षा करना हम सबका धर्म है।”

बंद पड़ा खाता अब फिर से होगा चालू… वो भी बिना चक्कर लगाए | RBI ने निष्क्रिय खातों को एक्टिव करने के लिए दिए नए आदेश

प्रधानाचार्य जगदीश बुनकर ने बच्चों को जल प्रदूषण और संरक्षण के उपायों पर जानकारी दी और कहा कि “जल ही भविष्य है, इसकी हर बूंद अमूल्य है।” इसके साथ ही विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया।

ब्रजमोहन मीणा ने कहा, “40 साल पहले जहां जलस्तर 5 मीटर था, वहीं आज यह 700 मीटर नीचे चला गया है — यह केवल आंकड़ा नहीं, चेतावनी है!” उन्होंने पारंपरिक जल स्रोतों की पूजा व देखभाल की अपील की।

अंतिम घड़ी…

ओमप्रकाश मीणा ने वृक्षारोपण, पॉलिथीन पर रोक और जल संरक्षण को पर्यावरण संतुलन का आधार बताया। कार्यक्रम प्रभारी दिनेश कुमार ने सभी बच्चों को शपथ दिलाई कि वे हर हाल में जल की एक-एक बूंद की रक्षा करेंगे।

शारीरिक शिक्षक विष्णु शर्मा ने सभी संभागियों को ठंडा शरबत पिलाते हुए ‘वंदे गंगा’ अभियान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में नरेश शर्मा, सुरेश विजय, अक्षिता, कुलदीप राजपूत, गरिमा शर्मा, सचिन शर्मा आदि ने विचार रखे। बच्चों ने गीतों, पोस्टर और रंगोली के माध्यम से जन चेतना का संचार किया। जल संरक्षण विषयक निबंध प्रतियोगिता में भी बच्चों ने भाग लिया। अंत में प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि विजेता विद्यार्थियों को समापन समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अंतिम घड़ी…

बंद पड़ा खाता अब फिर से होगा चालू… वो भी बिना चक्कर लगाए | RBI ने निष्क्रिय खातों को एक्टिव करने के लिए दिए नए आदेश

आसमान में गूंजा मौत का धमाका | टेक ऑफ के दो मिनट बाद लंदन जा रहा एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी सवार समेत 242 लोग थे सवार

अब 18 डिग्री पर AC चलाना होगा बीते जमाने की बात | सरकार लाएगी नया नियम, 20 से नीचे नहीं, 28 से ऊपर नहीं होगा तापमान

EMI पर चला ‘रेपो बम’ | RBI के बड़े फैसले से Home-Auto Loan वालों की जेब में बचेगा हजारों रुपया, आप भी हो सकते हैं इस राहत के हकदार; जानिए कैसे

ऐसी हैं आजकल की लड़कियां…

‘मां बनना सज़ा नहीं’ | मातृत्व अवकाश पर वेतनमान रोकना असंवैधानिक: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

जयपुर-दिल्ली डबल डेकर सहित ये ट्रेनें इन आठ दिनों रहेंगी रद्द, जानिए वजह

अब इंतज़ार खत्म; जून में दौड़ेगी आगरा-जयपुर वंदे भारत | टूरिज्म और व्यापार को मिलेगा बूस्ट | जानें क्या रहेगा इसका टाइम

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें