लखनऊ
योगी सरकार का एक और बड़ा फैसला; हेल्थ एटीएम पर आइए और खुद करिए अपनी हैल्थ की जांच
कोविड महामारी की नियंत्रित होते ही अब UP ने अनलॉक की दिशा में कदम आगे बढ़ा दिए हैं। इसे देखते हुए योगी सरकार ने सोमवार 5 जुलाई से मल्टीप्लेक्स सिनेमाहॉल, जिम और स्पोर्ट स्टेडियम को कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ शुरू करने की अनुमति दे दी है। सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, स्टेडियम 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे।
योगी सरकार ने स्पष्ट किया है कि कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाए। कहीं भी नियमों का उल्लंघन होता है तो जिम्मेदारों पर कोविड-19 महामारी कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आपको बता दें कि कोविड के कारण सिनेमाहॉल संचालकों के व्यवसाय पर काफी असर पड़ा रहा था। उनकी जरूरतों एवं समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के बाद यह निर्णय किया गया है।
दर्शकों को मिलेगा पैकेटबंद फूड
प्रोटोकाल के मुताबिक, सिनेमाहाल में खाने-पीने की व्यवस्था नहीं रहेगी। दर्शकों को पैकेटबंद फूड ही उपलब्ध कराया जाएगा। टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी, जिन जगहों पर ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था नहीं होगी, वहां टिकट विंडो के जरिए मिलेंगे। इस दौरान टिकट लेने वालों को एक दूसरे से छह फुट की दूरी रखनी होगी। हर शो के बाद पूरे सिनेमाहाल को सैनिटाइज किया जाएगा।
इससे पहले यूपी सरकार ने 21 जून से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रेस्टोरेंट और मॉल को 50 फीसदी की क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी थी। इसके साथ ही पार्क, स्ट्रीट फूड के संचालन की भी अनुमति 21 जून से दे दी गई थी। कोरोना की कंट्रोल होती स्थिति को देखते हुए यूपी सरकार ने अब सरकारी दफ्तरों में शत प्रतिशत उपस्थिति का नियम लागू कर दिया है। साथ ही कोविड नियमों के पालन की शर्त लगाई गई है। सरकार के सख्त निर्देश हैं कि सभी स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना करनी होगी।
संक्रमण दर न्यूनतम न्यूनतम पहुंची
योगी सरकार ने यह निर्णय प्रदेश में घट रहे कोरोना को देखते हुए लिया है। संक्रमण दर न्यूनतम है। हर दिन ढाई लाख से अधिक कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर एक फीसदी से भी कम हो चुकी है। विगत दिवस विगत 24 घंटे में प्रदेश में 02 लाख 70 हजार 723 कोविड टेस्ट किए गए, इसी अवधि में संक्रमण के 133 नए मामले आये हैं, जबकि 228 मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 83 लाख 82 हजार से अधिक टेस्ट हो चुके हैं। अब तक 16 लाख 81 हजार 208 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
हेल्थ एटीएम की स्थापना
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयासों के क्रम में योगी सरकार अब गांवों, छोटे कस्बों और महानगरीय क्षेत्रों ‘हेल्थ एटीएम’ की स्थापना करेगी। इन अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से लोग बॉडी मास इंडेक्स, ब्लड प्रेशर, मेटाबॉलिक ऐज, बॉडी फैट, हाईड्रेशन, पल्स रेट, हाइट, मसल मास, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, वजन सहित कई पैरामीटर की जांच कर सकते हैं। इसके संचालन के लिए तकनीशियनों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस संबंध में सीएम योगी ने अधिकारियों को यथाशीघ्र विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
