नई दिल्ली
महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा चुनाव के नतीजों ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और शरद पवार (Sharad Pawar) का खेल खत्म कर दिया है। इस राज्य में भाजपा गठबंधन की सुनामी में उद्धव ठाकरे और शरद पवार बुरी तरह औंधे मुंह गिर गए। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को एक चरण में चुनाव हुए थे। इस बार मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच है। महायुति में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल है जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) शामिल हैं। महायुति 220 सीटों पर आगे है। वहीं झारखंड में भाजपा की दाल नहीं गल पाई। यहां JMM गठबंधन को बहुमत मिलने के रुझान मिल रहे हैं। फाइनल नतीजे देर शाम तक आने की उम्मीद है। देश के विभिन्न राज्यों में हुए उप चुनावों में भी NDA ने डंका बजा दिया है।
महाराष्ट्र में महायुति 222 सीटों पर आगे है। भाजपा अपने दम पर 130 सीट के आसपास लेकर आ रही है। उसने 149 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। शिवसेना (शिंदे) 55, एनसीपी (अजित पवार) 40 पर आगे है। जबकि कांग्रेस 20, शिवसेना (उद्धव) 16, एनसीपी (शरद पवार) 13 सीटों पर आगे है।
- बीजेपी का स्ट्राइक रेट- 86%
- NCP (अजित पवार)- 62%
- शिवसेना (शिंदे)- 71%
- कांग्रेस- 19%
- शिवसेना (उद्धव ठाकरे)- 21%
- NCP (शरद पवार)- 12
इन सबके बीच महायुति ने कल विधायक दल की बैठक बुलाई है। 25 नवंबर को BJP का विधायक दल का नेता चुना जाएगा। 26 को महायुति सरकार गठन के लिए दावा पेश करेगी।
महायुति गठबंधन में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी अभी 132, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) 55 सीटें, एनसीपी (अजित पवार) 40 और अन्य दो सीटों पर आगे चल रहे हैं। एमवीए की बात करें तो 51 सीटों पर आगे चल रहा है। एमवीए में सबसे ज्यादा सीटें शिवसेना (यूबीटी) 19, एनसीपी (शरद पवार) 11, कांग्रेस 18 और अन्य तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिवसेना (अविभाजित) गठबंधन ने 288 में से 161 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था।
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के गठबंधन ने 81 में से 47 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
CBSE Date Sheet 2025: 10वीं-12वीं एग्जाम की डेट शीट जारी | यहां देखें पूरा टाइम टेबल
शिक्षा विभाग में 11911 कार्मिक प्रमोट | यहां जानें किन पदों पर कितने कर्मचारियों की हुई पदोन्नति
दिल्ली-NCR बना ‘गैस चैंबर’, बढ़ते प्रदूषण के बाद GRAP-4 लागू | जानें किन-किन चीजों पर लगा प्रतिबंध
BSNL ने लॉन्च की भारत की पहली Satellite-to-Device सर्विस, जानिए कैसे करेगी काम
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
