टी20 वर्ल्ड कप
BCCI द्वारा भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को यूएई और ओमान में शिफ्ट करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC ) ने अब टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नमेंट 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच खेला जाएगा। इसका फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। कोविड 19 की तीसरी लहर की संभावना के चलते इसे भारत से बाहर शिफ्ट करने का फैसला किया गया। टी20 वर्ल्ड कप को यूएई में शिफ्ट जरूर कर दिया है, लेकिन इस टूर्नामेंट की मेजबानी BCCI के पास ही रहेगी।
प्रवासी भारतीयों में जबरदस्त उत्साह | नई हवा ने की विशेष व्यवस्था
इस बीच टी-20 वर्ल्ड कप को भारत की बजाय यूएई में कराने के फैसले के बाद UAE में रहने वाले प्रवासी भारतीय जबरदस्त उत्साह से भर गए हैं। वे इस फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनके उत्साह को देखते हुए ‘नई हवा’ ने तय किया है कि इस टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर हर महत्वपूर्ण खबर उन तक समय पर पहुंचे। ‘नई हवा’ ने प्रवासी भारतीयों के अनुभवों को भी आमंत्रित किया है। इन अनुभवों का नई हवा में सचित्र प्रकाशन भी किया जाएगा। वे अपने अनुभव ok@NaiHawa.com पर email कर सकते हैं। या हमारे फेसबुक पेज पर भी अपने अनुभव पोस्ट कर सकते हैं।
🚨 ANNOUNCEMENT 🚨
— ICC (@ICC) June 29, 2021
Details 👉 https://t.co/FzfXTKb94M pic.twitter.com/8xEzsmhWWN
4 स्टेडियम में खेले जाएंगे मुकाबले
टी20 वर्ल्ड कप के तहत होने वाले मुकाबलों का आयोजन दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, शेख जायद स्टेडियम, शारजाह स्टेडियम और ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर होगा। इस टूर्नामेंट के पहले राउंड में आठ क्वॉलिफाइंग टीमें होंगी। इन्हें ओमान और यूएई में बांटा जाएगा। इसमें से चार टीमें सुपर 12 का हिस्सा बनेंगी। ये टीमें पहले से क्वॉलिफाइ कर चुकीं आठ टीमें के साथ मुकाबले खेलेंगी। प्रारंभिक दौर में 8 टीमों में बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान और पापुआ न्यू गिनी शामिल हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा।
भारत में आयोजन न होने से निराश है आईसीसी
आईसीसी के कार्यवाहक सीईओ ज्योफ एलार्डिस ने कहा कि, ‘हमारी प्राथमिकता टी-20 वर्ल्ड कप को सुरक्षित रूप से आयोजित कराना है। हालांकि भारत में इसका आयोजन न होने से हम निराश हैं। हम बीसीसीआई, अमीरात क्रिकेट बोर्ड और ओमान क्रिकेट के साथ मिलकर काम करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि फैंस क्रिकेट के शानदार इवेंट का लुत्फ उठा सकें।‘
यह बोले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली
बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि, ‘बीसीसीआई यूएई और ओमान में आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप की मेजबानी करने के लिए उत्सुक है। हमें ज्यादा खुशी होती अगर यह भारत में होता, लेकिन कोविड-19 की कंडीशन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बीसीसीआई इस टूर्नामेंट की मेजबानी यूएई और ओमान में करता रहेगा।बीसीसीआई इसके लिए पूरी तरह तैयार है।‘
5 साल बाद होगा वर्ल्ड टी-20
ICC के कैलेंडर में वर्ल्ड टी-20 हर दो साल पर होने वाला टूर्नामेंट है। लेकिन, इस बार इसका आयोजन पांच साल बाद होना है। 2020 में यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में होना था। लेकिन, कोरोना के कारण उसे टाल दिया गया। 2021 का मेजबान भारत था। लेकिन, BCCI ने कोरोना और टैक्स को देखते हुए टूर्नामेंट को UAE और ओमान में शिफ्ट करने का फैसला किया है।
आईपीएल 2021 के मैच भी किए थे बाहर शिफ्ट
टी20 वर्ल्ड कप से पहले बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच भी यूएई में शिफ्ट करने की घोषणा की थी। कोरोना की वजह से आईपीएल 2021 को गत चार मई को स्थगित कर दिया गया था। अब इसके बचे हुुए मैचों का आयोजन सितंबर—अक्टूबर में यूएई में होगा। माना जा रहा है कि जल्द ही बोर्ड इसका शेड्यूल जारी कर सकता है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- घना में पानी को तरस रहे पक्षी, बाहर मिला ठिकाना भी छिनने का खतरा, अटलबंध बांध का पानी नाले में बहाने पर उठे सवाल
- अब डिग्री नहीं, हुनर दिलाएगा रोजगार, सरकारी स्कूल में बनी हाईटेक स्किल लैब, AI से लेकर ब्लॉकचेन तक सीखेंगे विद्यार्थी
- 8.82 लाख का बिल पास कराने का खेल, JE के लिए 50 हजार लेने पेट्रोल पंप पहुंचा दलाल, कार में बैठते ही ACB ने दबोचा
- थाने से 100 कदम दूर… फिल्मी स्टाइल में बैंक पर डाका, 20 मिनट में 4 करोड़ का सोना और कैश समेटकर फरार हुए बदमाश | मैनेजर-कर्मचारियों के हाथ बांधे
- भरतपुर में आधी रात को धधक उठी बेकरी; बंद दुकान के अंदर आग ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
- खेत में काम कर रहा था परिवार, तभी मौत बनकर पलटी कार, एक ही झटके में उजड़ गई तीन पीढ़ियां, पिता-पुत्र और पोते की दर्दनाक मौत
- SMS अस्पताल में दीपावली के पोस्टर पर छिड़ा धार्मिक संग्राम! डॉक्टरों के बीच छिड़ी बहस, उठे सवाल- आखिर हिंदू त्योहारों को ही क्यों बनाया जाता है निशाना?
- MPUAT की खेल स्पर्धाओं में CTAE का दबदबा, चार खेलों में जमाया पहला स्थान; RCA भी नहीं रहा पीछे
