भरतपुर
पांचना के पानी का बंटवारा करने तथा पांचना से बाणगंगा नदी को जोड़ने की मांग को लेकर मंगलवार को भरतपुर में राज्य के सिंचाई मंत्री सुरेश रावत ने पहलकर संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मण्डल से पानी के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। यह मिटिंग मीटिंग सकारात्मक रही और संघर्ष समिति द्वारा सिंचाई मंत्री द्वारा लगातार दो बार की पहल के लिये मंत्री का आभार प्रकट किया और उन्हें धन्यवाद दिया । मंत्री ने पानी की माँग पर सहमति जताई।
‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा बिल | चुनावी वायदे को पूरा करने के लिए एक और कदम आगे बढ़ाया
किसान नेता और पूर्व जिला पार्षद इन्दल सिंह जाट ने बताया कि प्रतिनिधि मण्डल में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज भारद्राज, भाजपा नेता गिरधारी तिवाड़ी, समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने सिंचाई मंत्री से वार्ता की और दोनों मांगों को प्रमुखता से रखा जिस पर मंत्री सुरेश रावत ने मांगों को उचित बताया और सहमति व्यक्त करते हुए लिखित में मांग पत्र देने की बात कही। शीघ्र ही पूर्व सांसद पंडित रामकिशन के साथ बैठक कर मांग पत्र तैयार करके राज्य के सिंचाई मंत्री को प्रस्तुत किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि सिंचाई मंत्री द्वारा पानी के मुद्दे की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुये विगत दिनों में भी भरतपुर आगमन पर पूर्व सांसद पंडित रामकिशन और प्रमुख लोगों से बातचीत करने की इच्छा प्रकट की थी और मंगलवार को भी पुनः पानी के विषयों पर चर्चा करने की इच्छा प्रकट की। लेकिन पूर्व सांसद पंडित रामकिशन, इन्दल सिंह जाट और मोहन सिंह गुर्जर काला पहाड़ आन्दोलन में व्यस्त होने के कारण चर्चा में शामिल नहीं हो सके। लेकिन सिंचाई मंत्री की पहल पर सभी प्रमुख व्यक्तियों ने खुशी जाहिर करते हुऐ मंत्री को धन्यवाद दिया है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा बिल | चुनावी वायदे को पूरा करने के लिए एक और कदम आगे बढ़ाया
अचानक से मेरी बातें, बस यादें बन जाएंगी…
श्राद्ध पक्ष: जानिए कौवे से जुड़े शकुन और अपशकुन का रहस्य
राजस्थान में सरकार ने मकान किराया भत्ता नियमों में किया संशोधन
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
