आगरा
उत्तर प्रदेश के आगरा से रविवार के दिन कोरोना को लेकर राहत भरी सूचना मिली। आज आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में शनिवार के मुकाबले बड़ी गिरावट दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग की सूचना के अनुसार आज आगरा में कोरोना के 425 केस मिले। जबकि पिछले चार दिन से 600 से ज्यादा कोरोना मरीज मिल रहे थे।
सूचना के अनुसार प्रशासन ने आगरा में पिछले 24 घंटे में 5007 लोगों के सैंपल जांच की जिनमें से 425 कोरोना मरीज मिले। इन्हें मिलाकर अब आगरा में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 3699 हो गई है। एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में 17 मरीज भर्ती हैं।
आगरा में पॉजिटिवी रेट 1.34 हो गई है। एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल डा. गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि उनके यहां भर्ती 17 मरीज में से छह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, इनमें से किसी को निमोनिया नहीं है। ये मरीज पहले से अन्य बीमारी से ग्रसित हैं। इसके अलावा कोरोना संक्रमित एक साल के बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
लक्षण न करें नजरअंदाज
डा. गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि तीसरी लहर में अधिकांश मरीज को कम लक्षण दिख रहे हैं या फिर लक्षण नहीं आ रहे हैं। ऐसे में जिन लोगों को कम लक्षण हैं, वो लापरवाही न बरतें। अगर लक्षण दिखते हैं तो सबसे पहले अपने आप को आइसोलेट करें। टेस्ट पॉजिटिव आने पर घबराए नहीं। घर में इलाज के दौरान हर चार घंटे में बुखार, ऑक्सीजन लेवल देखते रहें। अगर बुखार लगातार तीन दिन 101 डिग्री रहता है। इसके अलावा आक्सीजन लेवल 94 से कम होता, सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है या रेस्पेरेटरी रेट एक मिनट में 24 से ज्यादा हो तो अपने डॉक्टर से बात करें।
डा. गजेंद्र विक्रम सिंह ने लोगों से कहा है कि इन लक्षणों के आने पर लापरवाही न बरतें। जो लोग पहले से हृदय रोग, श्वांस रोग या डायबिटीज से ग्रसित हैं, उनको कोरोना होने पर दिक्कत हो सकती है। ऐसे में इन लोगों को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। संक्रमित होने पर ऐसे लोगों के लिए अस्पताल में भर्ती होने की संभावना अधिक है। ऐसे लोग डॉक्टर की सलाह के बाद ही होम आइसोलेशन में इलाज कराएं।
आगरा में 73499 किशोरों को लगी वैक्सीन
कोरोना की तीसरी लहर में 15 से 18 साल के किशोरों का वैक्सीनेशन शुरू कर दिया गया है। अब तक आगरा में 73 हजार 499 किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। ज्यादा से ज्यादा किशोरों को वैक्सीन लगे इसके लिए स्कूलों में वैक्सीनेशन कैंप लगाए जा रहे हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जिस हेल्थ सप्लीमेंट को लोग ‘दिमाग के लिए खास’ समझ रहे थे, उस पर FSSAI का ब्रेक, दो प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक | नाम, पैकेजिंग और दावों पर उठे सवाल, कंपनियों को मिला सख्त आदेश
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, Study Leave पर अब पूरा वेतन, DA और HRA भी मिलेगा | हिमाचल सरकार ने बदले नियम, विदेश में पढ़ाई करने वालों को भी फायदा
- 28 करोड़ कैश, 15 किलो सोना और गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब, बीरभूम में छापे ने खोला करोड़ों के खजाने का राज | 49 करोड़ की बरामदगी से बंगाल में सियासी भूचाल, आरोपी ने बताई रकम की पूरी कहानी
- आधी रात ATM पर धावा, कैश बॉक्स तक पहुंच गए चोर… तभी गश्ती पुलिस की आहट ने बिगाड़ा पूरा खेल | जयपुर में PNB ATM लूट की कोशिश नाकाम
- दौसा में उद्योग लगाने का सुनहरा मौका | RFC का मेगा कैंप कल, ₹5 करोड़ तक ऋण और ब्याज में बड़ी राहत मिलेगी
- MPUAT में गुरु पूर्णिमा पर गूंजा गुरु वंदन का संदेश | विद्यार्थियों ने कविता, भाषण और विचारों से जताया गुरुजनों के प्रति सम्मान
- पूंछरी का लोठा ब्रजभाषा के रस में सराबोर | मुकुट मुखारविंद पर गूंजे कृष्ण, गुरु और राष्ट्रभक्ति के स्वर, ‘ब्रज लोक बांसुरी’ का हुआ विमोचन
- सुप्रीम कोर्ट में नहीं चली सुक्खू सरकार की दलील | कर्मचारियों की वरिष्ठता पर बना कानून रद्द, हाईकोर्ट के फैसले पर लगी मुहर
- जयपुर की सड़क पर मौत का तांडव | बीच रास्ते युवक का मर्डर, 42 मिनट में चारों हत्यारे गिरफ्तार
- राजस्थान के उद्योगों के लिए खुलेंगे अमेरिका के दरवाजे | RCCI में अमेरिकी दूतावास की टीम ने बताए निवेश, स्टार्टअप और IPR के नए अवसर
