जयपुर
केंद्र सरकार द्वारा सीबीएसई 12वीं की परीक्षा रद्द करने बाद आखिर राजस्थान की गहलोत सरकार ने भी राजस्थान बोर्ड (RBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। गहलोत कैबिनेट की 2 जून को देर शाम तक चली बैठक में यह फैसला किया गया। इन परीक्षाओं के लिए 10वीं में करीब 12 लाख व 12वीं में करीब साढे़ 9 लाख स्टूडेंट ने आवेदन किया था। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 मई से शुरू होनी थी। लेकिन कोरोना के कारण 14 अप्रैल को ही परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला किया था। 10वीं की परीक्षाएं 22 दिन यानी 27 मई तक चलती। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 24 दिन यानी 29 मई तक होनी थी। सभी परीक्षाओं के लिए समय सुबह 8.30 से 11.45 बजे रखा गया था।
बैठक के बाद शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कोरोना को देखते हुए 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं नहींकरवाने का फैसला किया गया। बैठक में बोर्ड परीक्षाओं को निरस्त करने के बाद रिजल्ट तैयार करने के लिए दूसरे विकल्पों पर भी चर्चा हुई। यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि बोर्ड किसी आधार पर छात्रों के रिजल्ट तैयार करेगा। आपको बता दें किकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य सरकारों को बोर्ड परीक्षाएं टालने का सुझाव दिया था। इससे यह तय माना जा रहा था कि गहलोत सरकार उसी के अनुसार फैसला कर सकती है। 2020 में बोर्ड एग्जाम कोरोना के कारण देरी से करवाए गए थे।
ये भी पढ़ें
- जयपुर में डॉक्टर की गिरफ्तारी से बवाल: राजस्थान में 24 घंटे निजी अस्पताल बंद | इमरजेंसी तक रोकने का फैसला
- राजस्थान पुलिस में फेरबदल: RPS अफसरों के तबादले | जयपुर में बड़ा रीशफल; देखें पूरी लिस्ट
- भरतपुर में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या: आर.डी. गर्ल्स कॉलेज में श्रद्धांजलि और विचारों की गूंज | ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो’ का संदेश
- जयपुर कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर विचारों की गूंज: संगोष्ठी से ऑनलाइन क्विज तक छात्राओं की सक्रिय भागीदारी | कई प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
- भरतपुर में 15 दिन का फ्री क्रिकेट कैंप: 20 अप्रैल से ट्रेनिंग शुरू | BCCI मान्यता प्राप्त कोच देंगे टिप्स, बिना कैंप नहीं मिलेगा टीम में मौका
- छोटे बच्चों के लिए कफ सिरप पर सख्ती की तैयारी: 2 साल से कम पर पूरी रोक का प्रस्ताव | जहरीले केमिकल्स से हुई मौतों के बाद केंद्र सख्त
- डॉक्टरों पर बढ़ते कार्यभार का राष्ट्रीय सर्वे शुरू | बिहार से हुई शुरुआत, कार्यघंटे, तनाव और सुविधाओं पर डीएमए की बड़ी पहल
- उच्चैन कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर ज्ञान का संग्राम: निबंध, भाषण, पोस्टर और क्विज में छात्राओं ने दिखाया दमखम
- हरियाणा में चुनावी बिगुल: नगर निगम, नगर पालिका और पंचायतों में एक साथ जंग तय | 10 मई को वोटिंग, 13 को रिजल्ट, आचार संहिता लागू
- कॉलेज के रास्ते कत्ल: दिनदहाड़े दराट से गर्दन रेत दी | हिमाचल में 19 साल की युवती की बेरहमी से हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार
