Tokyo Olympics
टोक्यो ओलंपिक से भारत के लिए कई अच्छी खबर आ रही है। भारतीय महिला स्टार वेटलिफ्टर साइखोम मीराबाई चानू (Saikhom Mirabai Chanu wins Silver) ने टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics) में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। मीराबाई ने 49 किलोग्राम वर्ग में पदक अपने नाम किया। ओलिंपिक के इतिहास में पहली बार भारत ने पहले दिन ही कोई मेडल जीता है।
चानू ने क्लीन एवं जर्क में 115 किग्रा और स्नैच में 87 किग्रा से कुल 202 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। चीन की होऊ झिऊई ने कुल 210 किग्रा (स्नैच में 94 किग्रा, क्लीन एवं जर्क में 116 किग्रा) से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इंडोनेशिया की ऐसाह विंडी कांटिका ने कुल 194 किग्रा का वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया।
भारोत्तोलन स्पर्धा में 21 साल बाद मिला भारत को कोई पदक
मीराबाई चानू ने ओलिंपिक खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में पदक का भारत का 21 साल का इंतजार खत्म किया। इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी ओलंपिक 2000 में देश को भारोत्तोलन में कांस्य पदक दिलाया था।
मीराबाई 2017 में वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप (48 किलो) की चैंपियन बनी थीं। उन्होंने इस साल अप्रैल में में 86 किलो स्नैच और वर्ल्ड रेकॉर्ड 119 किलो वजन उठाकर खिताब जीता था। उन्होंने कुल 205 किलो वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
मोदी ने दी बधाई
ओलंपिक में पदक जीतने पर उनकी इस उपलब्धि पर देश में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मीराबाई चानू को ओलंपिक में रजत पदक जीने पर बधाई दी। अपने बधाई संदेश में पीएम मोदी ने कहा, इससे अच्छी शुरूआत नहीं हो सकती, भारत उनके शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है, उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।
खेल में सुधार पर सुधार करती गई चानू
चानू के 2016 के रियो ओलिंपिक निराशाजनक रहा था। लेकिन उसके बाद उन्होंने अपने खेल में लगातार सुधार किया। उन्होंने 2017 में वर्ल्ड चैंपियनशिप और 2018 में कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल जीता था। 26 वर्षीय चानू बीते ओलिंपिक से अब तक अपने खेल में काफी सुधार किया है। उन्होंने अपनी तकनीक में काफी सुधार किया है। चानू 1 मई को स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग की ट्रेनिंग करने के लिए अमेरिका चली गई थी। उन्होंने अपने कोच डॉक्टर आरोन हार्सचिंग के साथ ट्रेनिंग की। उन्होंने वहां अपने कंधे की चोट का इलाज भी करवाया। मीराबाई अमेरिका से सीधा जापान ओलिंपिक के लिए पहुंचीं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- नारायणी माता से लौट रहा परिवार रास्ते में उजड़ गया, पिता और दो बच्चों की मौत | बांदीकुई में सामने से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां गंभीर
- राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, 300 MM बारिश ने बढ़ाई चिंता | 22 बांध लबालब, 220 अब भी खाली; 12 अगस्त को कई संभागों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट
- भरतपुर में व्यापारियों के संघर्ष की पहली जीत, 6 दुकानों का हुआ आवंटन | सड़क चौड़ीकरण से उजड़े कारोबारियों को मिली राहत, महासंघ बोला- लड़ाई अभी बाकी है
- 137 फर्मों पर पड़ा टैक्स विभाग का छापा तो खुला 547 करोड़ का खेल, 106 निकलीं फर्जी | ITC के नाम पर चल रहा था बड़ा नेटवर्क, 4.65 करोड़ की राशि तत्काल ब्लॉक
- चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 183 RAS अफसरों के तबादले | CM के OSD से लेकर ADM-SDM तक बदले, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
- भुसावर में फिर गूंजे गायत्री मंत्र, हर रविवार होगा यज्ञ | गायत्री नव चेतना केंद्र की गतिविधियों को मिली नई शुरुआत, बड़ी संख्या में जुटे लोग
- महाकाल दर्शन से पहले धौलपुर के परिवार पर टूटा कहर, मां-बेटे-बहू की मौत | दो मासूम बेटे सुरक्षित बचे, ड्राइवर समेत दो गंभीर घायल; ओवरटेक करते वक्त हुआ हादसा
- एमएसएमई को समय पर भुगतान की राह होगी आसान, ऑनलाइन विवाद निपटारे से छोटे कारोबारियों को राहत
