नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली ने टी20 के बाद अब टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनसे वनडे की कप्तानी छीन ली थी। कोहली अब किसी भी फॉर्मेट के कप्तान नहीं रहे।
कोहली ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ने से पहले ट्विटर एक बड़ा इमोशनल लेख लिखा है। विराट कोहली ने अपने पोस्ट में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का भी जिक्र किया है। विराट कोहली ने लिखा, ‘धोनी को काफी ज्यादा शुक्रिया जिन्होंने मुझपर भरोसा किया कि मैं कप्तानी कर सकता हूं और टीम इंडिया को आगे लेकर जा सकता हूं।’
विराट कोहली ने ट्विटर पोस्ट में लिखा- भारतीय टीम को सही दिशा में ले जाने के लिए 7 सालों तक कठिन मेहनत और अथक प्रयास किए हैं। मैंने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया और इसे कभी नहीं छोड़ा। एक मंच पर आकर हर किसी को रुकना पड़ता है। अब मेरे लिए भी बतौर टेस्ट कप्तान यह समय आ गया है। इस यात्रा के दौरान कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन मेरे प्रयासों और आत्मविश्वास में कभी कोई कमी नहीं आई। मैं हमेशा ही अपना 120 प्रतिशत देने में विश्वास रखता हूं। मैं जो कुछ भी करता हूं और मुझे लगता है कि यह मैं नहीं कर सकता, तो मैं जानता हूं कि यह करना सही नहीं होगा।
— Virat Kohli (@imVkohli) January 15, 2022
कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान
कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 68 में से सबसे ज्यादा 40 टेस्ट जीते हैं। उनके बाद धोनी का नाम है, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 60 में से 27 टेस्ट जीते थे। हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे पर विराट कोहली की कप्तानी में ही भारतीय टीम को तीन टेस्ट की सीरीज में 1-2 से हार झेलनी पड़ी। हालांकि, सीरीज का दूसरा टेस्ट चोट के चलते कोहली नहीं खेल पाए थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- उदयपुर में ‘मिनी मिलिट्री अकादमी’ का नजारा | 600 NCC कैडेट सीख रहे ड्रोन उड़ाना, फायरिंग और नेतृत्व के गुर
- कुरुक्षेत्र अस्पताल विवाद में नया मोड़ | नर्सों को बलि का बकरा बनाने का आरोप, डीएमए ने उठाए सवाल
- अब कागज की पर्ची नहीं चलेगी | 15 जून से ई-पर्ची के बिना नहीं मिलेगी RGHS की दवा
- रसोई से राष्ट्र निर्माण तक: सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों को दिया नया दर्जा | कहा- सिर्फ होममेकर नहीं, ‘नेशन बिल्डर’ हैं महिलाएं
- सुबह दौड़ने निकला था सौरभ, दोपहर तक पहुंच गया मोर्चरी में | प्रेम प्रसंग की चर्चा के बीच गांव में युवक की हत्या
- 1500 किसान, एक मंच और ‘जहर मुक्त खेती’ का संकल्प | चित्तौड़गढ़ में प्राकृतिक खेती को लेकर बड़ा मंथन
- कुर्सी से उठे अफसर-कर्मचारी, योग मैट पर जुटे विभाग | उदयपुर में योग और हार्टफुलनेस ध्यान से दिया तनावमुक्त जीवन का संदेश
- कुतुब मीनार पर चमकी गोडावण की कहानी | कभी राष्ट्रीय पक्षी बनने की दौड़ में था, अब बचाने की जंग का बना चेहरा
- नारी चौपाल में गूंजी महिला सशक्तिकरण की आवाज | योजनाओं की जानकारी के साथ आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश
- ‘शिक्षा विभूषण’ से लेकर ‘शिक्षा श्री’ तक… किसे मिलेगा कौन-सा सम्मान? | शिक्षा विभाग ने जारी किए नए मानदंड
