लघु कथा
एकता श्रीवास्तव ‘यूनिटी’ इंदौर
आज दिनभर से ही बहुत थकी हुई थी वो, सुबह से काम अधिक था। आज घर में ससुर जी का श्राद्ध था, ब्राह्मण भोज आयोजित था। कुछ ख़ास रिश्तेदार भी आमंत्रित थे। किन्तु सारा भोजन चूंकि ब्राह्मण आकर जीमेंगे तो किसी कामवाली का भी सहयोग नहीं लिया जा सकता था। सुंदरलाल जी सुबह से व्यस्त थे और बार -2 किचन में आकर रामदेवी को हिदायत देकर जा रहे थे कि 10 बजे तक सब तैयार कर लेना; नहीं तो मुहूर्त निकल जाएगा, बहुत ही लाड़ले और एकलौते बेटे जो थे अपने पिताजी के। रामदेवी लगी रही काम पर और बीच-2 में खो जाती अतीत की यादों में……
कि कैसे ब्याह कर आयी थी 35 साल पहले!
कितना रुतवा था उसके ससुर का! हमेशा उसे बहु कम; बेटी ज्यादा माना। किन्तु उसके पति ने उसे कभी नहीं चाहा। हमेशा, निर्धन घर से आई है, कोई औलाद नहीं हो पा रही है तेरे का ताना मारा करते। कभी उससे प्रेम नहीं किया और न ही उसे वो इज़्ज़त ही दी जिसकी की वो हक़दार थी।
एक दिन अचानक उसकी सास सीढ़ियों से फिसल गई। कूल्हे की हड्डी टूट गई और दिमाग पर गहरी चोटें आईं। तब से कभी ख़ुद से उठ नहीं पायी। 20 वर्षों से रामदेवी ही उनकी जी जान से सेवा कर रही है।
रामदेवी की भी उम्र बढ़ती जा रही है। किन्तु किसी की सेवा नहीं लेती। सारे घर का काम, ख़ुद का काम और अपने पति और सास का ख़याल खुद ही रखती आयी है। कभी कोई सुख नहीं मिला। हमेशा अपनी औलाद न होने का दंश झेलती आयी थी। पति, समाज़, सभी के तानों से उसका दिल छलनी था। दिल भर आता है जब भी सोचती है कि मेरे मरे पीछे कौन देखभाल करेगा पति की और इस घर की। कई बार बच्चा गोद लेने की सोची। किन्तु सुंदरलाल जी ने साफ इंकार कर दिया।
भोजन तैयार था। सभी जीमने आ चुके थे। सभी को हर बार की तरह इस बार भी भोजन बहुत स्वादिष्ट लगा। सबको भोजन करा के रामदेवी ने भोजन किया और अपने कमरे में आराम करने चली गयी।
शाम हो चुकी थी। जब चाय के वक़्त पर सुंदरलाल जी को चाय नहीं मिली तब उन्होंने रामदेवी को पुकारा। 2-4 आवाज़ लगाने पर भी जब कोई जवाब नहीं आया तो ख़ुद उठकर उनके कमरे तक गए ….. वहां पहुंच कर देखा कि रामदेवी निष्प्राण पड़ी हुई है। कोई हलचल नहीं। अचानक से ऐसा हो जायेगा का ज़रा भी अंदेशा नही था उन्हें। विस्मित भाव लिए तुरंत अपनी मां के कमरे में गए तो देखा मां भी जीवित नहीं थी।
हे प्रभु! ये क्या हो गया!! आज अचानक से!!! मेरी मां और पत्नी दोनों काल के गाल में कैसे समा गयीं।
तभी उन्हें आभास हुआ कि कोई दिव्य आत्मा उनके समीप आकर बोल रही है कि तूने जीते जी कभी भी अपनी बीबी को वो प्यार और इज़्ज़त नहीं दी जिसकी वो हक़दार थी, हमेशा अपने ही दम्भ और घमंड में रहा तू। लेकर जा रहा हूं मैं अपने साथ दोनों को। अब वो मेरे पास आ चुकी हैं। मेरी सेवा करने, तू रह हमेशा की तरह अकेला; जैसे तू रहना चाहता था।
और वो दिव्य आत्मा अपने साथ दोनों आत्माओं को लेकर चली गयी। सुंदरलाल जी तीनों को एकटक देखते ही रह गए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- मानसरोवर में बच्चों की मुस्कान के बीच हुई एक जरूरी पहल | बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षा तक दी गई जानकारी
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक, अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक | विवादित प्रश्नों पर RPSC और उच्च शिक्षा सचिव से जवाब तलब
- PNB की चेस्ट में ही छिपा था 17.29 करोड़ का खेल, मैनेजर गिरफ्तार, अब खुलेगा नकली नोटों का वो राज जो हिला देगा पूरा नेटवर्क | NIA ने कसी नकेल
- राजस्थान में प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलना हुआ आसान; सरकार ने हटाई जमीन की शर्त, अब सिर्फ इतना कारपेट एरिया जरूरी
- पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने दो बड़े फैसलों पर लिया यू-टर्न; DA की लड़ाई अभी बाकी | ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਖਤਮ, ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਦੋ ਵੱਡੇ ਫੈਸਲਿਆਂ ‘ਤੇ ਲਿਆ ਯੂ-ਟਰਨ; ਡੀਏ ਦੀ ਲੜਾਈ ਅਜੇ ਵੀ ਲੰਬਿਤ
- राजस्थान में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज; अगले दौर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट | जारी हुआ यलो अलर्ट
- ‘डरपोक जज कहलाना मंजूर नहीं, मरना पसंद करूंगा’, माफिया के दबाव के बीच जज ने सुनाई नदीम को फांसी
- मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण, महारानी श्री जया कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- उजड़ा हुआ घोंसला…
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
