H-1B Visa
अगर आप अमेरिका का एच-1बी वीजा (H-1B Visa) पाने के कोशिश में हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। अमेरिका में ऐसे विदेशी अतिथि कर्मचारी एच-1बी वीजा के लिए फिर से आवेदन कर सकेंगे, जिनके आवेदन को प्रारंभिक पंजीकरण अवधि पर आधारित होने के कारण खारिज कर दिया गया था। यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज ने इस बारे में जानकारी दी है। यूएससीआईएस ने कहा कि एप्लीकेशन 1 अक्टूबर 2021 से पहले जमा की जा सकती है।
यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) के मुताबिक, ऐसे लोग फिर से अप्लाई कर सकते हैं, जिनके एप्लीकेशन केवल इसलिए खारिज कर दिए गए हैं या प्रशासनिक रूप से बंद कर दिए गए हैं, क्योंकि रिक्वेस्टेड स्टार्ट डेट 1 अक्टूबर 2020 के बाद थी।
आपको बता दें एच1बी वीजा एक गैर-अप्रवासी वीजा है जिसकी मदद से अमेरिकी कंपनियां सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता (Theoretical or technical expertise) की जरूरत वाले खास प्रोफेशन में विदेशी कर्मियों को नौकरियों पर रखती हैं। टेक्नोलॉजी कंपनियां हर साल भारत और चीन जैसे देशों से हजारों लोगों को नियुक्त करने के लिए इस वीजा पर निर्भर करती हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- नारायणी माता से लौट रहा परिवार रास्ते में उजड़ गया, पिता और दो बच्चों की मौत | बांदीकुई में सामने से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां गंभीर
- राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, 300 MM बारिश ने बढ़ाई चिंता | 22 बांध लबालब, 220 अब भी खाली; 12 अगस्त को कई संभागों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट
- भरतपुर में व्यापारियों के संघर्ष की पहली जीत, 6 दुकानों का हुआ आवंटन | सड़क चौड़ीकरण से उजड़े कारोबारियों को मिली राहत, महासंघ बोला- लड़ाई अभी बाकी है
- 137 फर्मों पर पड़ा टैक्स विभाग का छापा तो खुला 547 करोड़ का खेल, 106 निकलीं फर्जी | ITC के नाम पर चल रहा था बड़ा नेटवर्क, 4.65 करोड़ की राशि तत्काल ब्लॉक
- चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 183 RAS अफसरों के तबादले | CM के OSD से लेकर ADM-SDM तक बदले, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
- भुसावर में फिर गूंजे गायत्री मंत्र, हर रविवार होगा यज्ञ | गायत्री नव चेतना केंद्र की गतिविधियों को मिली नई शुरुआत, बड़ी संख्या में जुटे लोग
- महाकाल दर्शन से पहले धौलपुर के परिवार पर टूटा कहर, मां-बेटे-बहू की मौत | दो मासूम बेटे सुरक्षित बचे, ड्राइवर समेत दो गंभीर घायल; ओवरटेक करते वक्त हुआ हादसा
- एमएसएमई को समय पर भुगतान की राह होगी आसान, ऑनलाइन विवाद निपटारे से छोटे कारोबारियों को राहत
- चुनाव आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा, 2 साल पूरे होते ही शिक्षकों का नियमितीकरण जरूरी | हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पिछली तारीख से मिलेगा वेतन-एरियर और वरिष्ठता का लाभ
यूएससीआईएस (USCIS) ने कहा कि अगर आपकी वित्त वर्ष 2021 की याचिका को इसलिए पूरी तरह से खारिज या प्रशासनिक रूप से बंद कर दिया गया है, क्योंकि आपकी याचिका शुरुआती रजिस्ट्रेशन पीरियड के दौरान जमा किए गए रजिस्ट्रेशन पर आधारित थी, लेकिन आपने 1 अक्टूबर 2020 के बाद किसी शुरुआती तारीख का अनुरोध किया था, तो आप पहले से दायर याचिका को फिर से जमा कर सकते हैं।
