पहली बार वोट डालने की तैयारी में जुटीं छात्राएं, उच्चैन कन्या कॉलेज में लगा विशेष कैंप

उच्चैन के राजकीय कन्या महाविद्यालय में विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप लगा। 18-19 वर्ष की छात्राओं ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किए।

उच्चैन। मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने को लेकर राजकीय कन्या महाविद्यालय, उच्चैन में मंगलवार को विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप आयोजित किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान-जयपुर के निर्देशों की पालना में लगाए गए इस शिविर में खास तौर पर 18-19 वर्ष की छात्राओं को मतदाता सूची से जोड़ने पर जोर दिया गया। कैंप में पहली बार मतदान के योग्य बनीं छात्राओं ने उत्साह के साथ आवेदन पत्र जमा किए।

शिविर का उद्देश्य निर्वाचन नामावलियों में पंजीकरण से वंचित नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाना था। इस दौरान छात्राओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के महत्व की जानकारी दी गई और उन्हें अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रीता शुक्ला, ई.एल.सी. (इलेक्शन लिटरेसी क्लब) प्रभारी डॉ. नरेश सागर, मगारावि उच्चैन के ई.एल.सी. प्रभारी अभय सिंह तथा स्थानीय बीएलओ रोहिताश उपस्थित रहे। इनके साथ डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा, डॉ. उपमा सिंह और ई.एल.सी. कैम्पस एम्बेसडर गायत्री सहित महाविद्यालय की अनेक छात्राओं ने भी भाग लिया।

उपस्थित अतिथियों और प्रभारियों ने छात्राओं को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। शिविर के माध्यम से पहली बार मतदाता बनने जा रही छात्राओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ने का अवसर मिला।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

पलभर का ठहराव …

RSS जिला प्रचारक से मारपीट, थानाधिकारी समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

पति-पत्नी की एक जगह पोस्टिंग पर राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला, फिर भी कर्मचारियों के लिए खुला ये रास्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *